विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: खेरिया मोड़ पुल 90 दिन के लिए बंद, लाखों लोगों को बदलना होगा रास्ता

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 17 Oct 2026 10:59 AM (IST)

Agra News: खेरिया मोड़ पुल को मरम्मत के लिए शुक्रवार रात 1 बजे के बाद बंद कर दिया गया है, ...और पढ़ें

Agra News: रेलवे ऊपरी सड़क पुल। सीसीटीवी से ली गई तस्वीर।

Agra News: रेलवे ऊपरी सड़क पुल। सीसीटीवी से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. खेरिया मोड़ पुल मरम्मत के लिए 90 दिन बंद

  2. वाहन बारह खंभा रेलवे फाटक से होकर गुजरेंगे

  3. पांच लाख लोगों को वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा

जागरण, संवाददाता, आगरा। Agra News: खेरिया मोड़ पुल की मरम्मत के लिए शुक्रवार की रात एक बजे के बाद उसे बंद कर दिया गया। रेल प्रशासन द्वारा दोनों ओर बैरिकेडिंग करके अजीत नगर गेट और ईदगाह चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। इन सभी वाहनों का वैकल्पिक मार्ग बारह खंभा रेलवे फाटक से होकर निकाला गया।

तीन महीने तक वाहन वैकल्पिक मार्ग से होकर जाएंगे। पुल की निर्धारित आयु पूरी होने के चलते रेल प्रशासन द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने रात एक के बजे के बाद पुल पर लगाई बैरिकेडिंग

रेलवे के कर्मचारियों द्वारा रात एक बजे से पुल पर वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया गया। खेरिया और ईदगाह दोनों ओर वाहनों का आवागमन बंद होने का चेतावनी बोर्ड लगाया। इसके बाद बैरिकेडिंग करके वाहनों को वैकल्पिक मार्ग बारह खंभा रेलवे फाटक की ओर भेज दिया गया।

वैकल्पिक मार्ग बारह खंभा से होकर वाहनों को निकाला गया

रात में बाजार बंद होने और वाहनों का आवागमन कम होने के बावजूद बारह खंभा रेलवे फाटक पर भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पुल बंद करने से शनिवार सुबह से पांच लाख लोगों को तीन महीने के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ा है।

शनिवार से 90 दिन तक वाहनों के लिए बंद हुआ खेरिया पुल

इधर, बारह खंभा रेलवे फाटक पर अर्जुन नगर तिराहे से रूई की मंडी रेलवे फाटक तक सड़क पर कीचड़ होने से लोग परेशान हैं। यहां पर फिसलन की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है।

 

यह भी पढ़ें- UP Weather: बारिश से लुढ़का तापमान, आगरा में आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल तोड़ा, न खोला एक भी बोल्ट; FOB हटाए बिना रखा यू-गर्डर