विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: बारिश से लुढ़का तापमान, आगरा में आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:15 AM (IST)

UP Weather Today: आगरा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस की ...और पढ़ें

UP Weather Today: बारिश के बीच निकलते बाइक सवार। फाइल

UP Weather Today: बारिश के बीच निकलते बाइक सवार। फाइल

HighLights

  1. आगरा में गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश

  2. तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

  3. शनिवार को बादल छाए रहेंगे, रविवार से धूप

जागरण संवाददाता, आगरा। UP Weather Today: बादलों की गरज-चमक और तेज हवा चलने के साथ शुक्रवार सुबह से कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिल गई, दोपहर में धूप निकल आई। शाम को बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने लगी। इससे दिन का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। 10.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार सुबह गुलाबी ठंडक से हुई। स्कूली बच्चे हल्के गर्म कपड़ों में पढ़ने के लिए गए।

7.5 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा, आज छाए रहेंगे बादल

तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस के बीच गुरुवार को मौसम बदल गया था, बादल छाने के साथ बारिश हुई। दूसरे दिन भी सुबह से ही बादल छाए रहे, तेज हवा चलने के साथ ही सुबह छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह सात बजे के बाद कमला नगर, बल्केश्वर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, दयालबाग सहित कई क्षेत्रों में 20 से 25 मिनट तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। इससे न्यनूतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह बारिश के बाद दोपहर में निकली धूप, 10.2 एमएम बारिश

सुबह 11 बजे के बाद धूप निकल आई, दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही हवा भी चलती रही। इससे दोपहर में गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बादल छाने के साथ ही रात में ठंडी हवा चलने से सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से बादल छट जाएंगे और दिन में तेज धूप निकलेगी।

यह भी पढ़ें- मौसम का डबल अटैक: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और भूस्खलन की चेतावनी; दिल्ली-UP सहित मैदानी राज्यों में ठंड की दस्तक