विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर महिलाओं को भा रहे रानी रंग के अनारकली सूट और साड़ियां, जेंट्स को वेलवेट कुर्ते

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 02:12 PM (IST)

नवरात्र, करवाचौथ और दीपावली के लिए नए कपड़ों के कलेक्शन बाजार में आ गए हैं। महिलाओं में रानी रंग के ...और पढ़ें

इस तस्वीर को एआई से बनाया गया है।

इस तस्वीर को एआई से बनाया गया है।

HighLights

  1. करवाचौथ के लिए रानी रंग के अनारकली सूट पहली पसंद।

  2. पुरुषों में वेलवेट कुर्ते और नेक एम्ब्रायडरी की मांग।

  3. जीएसटी और महंगाई के बावजूद बजट अनुसार खरीदारी जारी।

जागरण संवाददाता, आगरा। नवरात्र के साथ ही करवाचौथ, सहालग और दीपावली के लिए नए कलेक्शन आ गए हैं। करवाचौथ के लिए अनारकली सूट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, इसमें भी रानी रंग पहली पसंद है। इसके साथ ही पारंपरिक रानी और लाल रंग की साड़ी के कलेक्शन उपलब्ध हैं। यह भी दो हजार से 30 हजार रुपये की कीमत के हैं। कपड़ों के शोरूम पर करवाचाैथ और दीपावली के लिए अलग से कलेक्शन उपलब्ध हैं।

शादी और दीपावली के लिए पुरुषों के लिए वेलवेट के कुर्ते का स्टाक सबसे ज्यादा है। इसमें भी नेक एम्ब्रायडरी के कलेक्शन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

दो हजार से 30 हजार के अनारकली सूट बने पहली पसंद

कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर करवाचौथ के लिए महिलाओं के लिए साड़ी और सूट में रानी रंग, सुर्ख लाल, मैरून रंग पहली पसंद हैं। इसमें भी बनारसी सिल्क, जार्जेट सीक्वेंस और लाइटवेट आर्गेन्जा में सुर्ख लाल साड़ियां पसंद आ रही हैं। मगर, इस बार अनारकली सूट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, अलग लुक के साथ ही पहनने में भी आरामदायक है। नवविवाहिता के लिए बीच हाट पिंक और मैजेंटा रंग का कलेक्शन उपलब्ध है। हरे रंग की साड़ी भी पसंद की जा रही हैं।

दीपावली और सहालग के लिए नेक एम्ब्रायडरी का कलेक्शन

पुरुषों के परिधानों में हल्के रंगों के फार्मल कपड़ों की मांग बनी हुई है। वहीं, एथनिक वियर में नेक कढ़ाई और अलग कट वाले कुर्ते ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। क्रिस्टल वर्क और वेलवेट के कपड़े वाले कुर्ते भी चलन में हैं। कारोबारियों का कहना है कि नेक एम्ब्रायडरी के साथ कुर्ते का बाटम में भी वही डिजाइन पसंद की जा रही है। नाम का ट्रेंड भी इसमें चल रहा है। नेहरू कोटी में भी डिजाइन और जैपेनीज कपड़े को प्राथमिकता दे रहे हैं।

जोधपुरी से लेकर बेल बॉटम डिजाइन की भी मांग

व्यापारियों का कहना है कि युवाओं में बेल बाटम की मांग भी तेजी से बढ़ रहा है। जीसं, पेंट के अलावा अब पयजामा और सूट की पेंट को भी बेल बाटम के रूप में पसंद कर रहे हैं। आगामी दिनाें में शादी का सीजन भी है इसलिए जोधपुरी की भी अधिक डिमांड है। इनकी कीमत करीब 5000 से शुरू होकर 40000 रुपये तक की है।

यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026: 22 को आगरा से रवाना होंगी 75 पार्टियां, 23 को मतदान; वोटिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

यह भी पढ़ें- आधार में नाम अपडेट के लिए UIDAI की नई SOP जारी: अब हर बदलाव के लिए अलग प्रक्रिया और शपथपत्र

जीएसटी और महंगाई के बीच बजट के अनुसार खरीदारी

जीएसटी और महंगाई का असर कपड़ों की लागत पर पड़ा है। 5 प्रतिशत से लेकर अब 18 प्रतिशत जीएसटी होने से कपड़े महंगे हुए हैं। इससे खरीदारी पर भी असर पड़ रहा है। त्योहार के चलते लोग अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए खरीदारी कर रहे हैं।

करवा चौथ के लिए महिलाएं इस बार अनारकली ड्रेस को ज्यादा पसंद कर रही हैं। रानी रंग की मांग लगातार बनी हुई है, हालांकि साड़ियों की खरीदारी भी परंपरागत रूप से जारी है।

-

मोहित बरेजा, कपड़ा मंदिर इन स्टाइल

पुरुषों के कपड़ों में हल्के रंगों के फार्मल परिधान पसंद किए जा रहे हैं। कुर्तों में नेक एम्ब्रायडरी, अलग कट और वेलवेट के डिजाइन ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। जीएसटी का भी फर्क आया है।

-

सुचित सुराना, बच्चूमल संस