विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक आफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: इन पदों पर करें आवेदन, ऐसे होगा चयन

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:45 AM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में 837 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और अनुभवी स्नातक अभ्यर्थी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा में 837 वेल्थ मैनेजमेंट पदों पर भर्ती

  2. ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक करें

  3. स्नातक डिग्री और संबंधित अनुभव वाले अभ्यर्थी पात्र

जागरण संवाददाता, आगरा। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए बैंक आफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (डब्ल्यूएमएस) विभाग में 837 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के करियर सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। सभी नियुक्तियां संविदा पर होंगी।

शुरुआती अनुबंध पांच साल का रहेगा, जिसे प्रदर्शन और बैंक की जरूरत के अनुसार पांच साल और बढ़ाया जा सकता है। वेतन योग्यता और अनुभव के आधार पर तय होगा। आवेदन के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है।

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए तीन साल, टेरिटरी हेड के लिए आठ साल, ग्रुप हेड के लिए 12 साल और हेड इन्वेस्टमेंट के लिए दस साल का संबंधित अनुभव मांगा गया है। ग्रुप हेड के लिए पांच साल का टीम लीड अनुभव भी जरूरी है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित एनआईएसएम या आईआरडीए प्रमाणपत्र आवश्यक है। आयु सीमा पद के अनुसार 24 से 50 वर्ष है। 

इन पदों पर होगी भर्ती

कुल 837 पदों में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 791, टेरिटरी हेड के 35, ग्रुप हेड के आठ, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के दो और हेड इन्वेस्टमेंट का एक पद शामिल है। श्रेणीवार 346 पद सामान्य, 224 ओबीसी, 124 एससी, 82 ईडब्ल्यूएस और 61 एसटी वर्ग के लिए हैं। दिव्यांगों के लिए 35 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के बटाईदार किसानों के लिए खुशखबरी, अब शपथ पत्र से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री; शासन ने बदले नियम

आवेदन शुल्क और चयन

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को 175 रुपये शुल्क देना होगा। चयन आवेदन की जांच, जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा या साइकोमेट्रिक टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।