विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: गेस्ट टीचर व इंस्ट्रक्टर के लिए कल इंटरव्यू, UGC नियमों से होगी पात्रता

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:48 AM (IST)

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गेस्ट फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति हेतु 15 अक्टूबर ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. गेस्ट फैकल्टी, इंस्ट्रक्टर के लिए 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

  2. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी नियुक्ति होगी

  3. पात्रता यूजीसी, एआइसीटीई नियमों के अनुसार तय होगी

जागरण संवाददाता, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक और प्रशिक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया आयोजित होगी। इसके लिए 15 अक्टूबर को खंदारी परिसर स्थित विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में आफलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क के साथ पहुंचना होगा।

गेस्ट फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी भरा हुआ आवेदन पत्र, संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां और 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ लाएं। डिमांड ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पक्ष में बनवाना होगा।

आज तक भेज सकते हैं आवेदन

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाणपत्रों और अंकपत्रों के साथ उनकी एक स्वप्रमाणित प्रति भी लानी होगी। अभ्यर्थी भरा हुआ आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज 14 अक्टूबर तक dbraurw26@gmail.com पर भेज सकते हैं। हालांकि, साक्षात्कार के समय मूल आवेदन पत्र, दस्तावेज और डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा।

यूजीसी के नियम लागू

अभ्यर्थियों की पात्रता यूजीसी, एआइसीटीई के लागू मानकों और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार तय होगी। संबंधित विषय में विशेषज्ञता और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भी क्रम में लिया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें- UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा

 

यह भी पढ़ें- आगरा: दीवाली से पहले मिठाई विक्रेता ब्रज भोग के तीन ठिकानों पर एसजीएसटी की जांच, बिल न देने की शिकायत


शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी होगी नियुक्ति 

यह नियुक्ति केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।