विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और ब्लाइंड स्पॉट पर लगेंगे CCTV

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:43 PM (IST)

पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई।

पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने किया स्मारक का निरीक्षण।

पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने किया स्मारक का निरीक्षण।

HighLights

  1. पुलिस महानिदेशक ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

  2. ताजमहल के बाहर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाने पर विचार

  3. ब्लाइंड स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा बढ़ेगी

जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर ने शनिवार को किया ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ताजमहल के बाहर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार करने, ब्लाइंड स्पाट की पहचान कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए जाने को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की स्थायी समिति की हुई बैठक

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को स्थायी समिति की सर्किट हाउस में बैठक हुई। ताजमहल में लगे उपकरणों, सर्विलांस सिस्टम एवं एन्टी ड्रोन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, स्कैनर की क्रियाशीलता की समीक्षा की गई। बैठक में बंदरों की समस्या के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ताजमहल में कार्यरत संविदा व निजी कर्मियों के सत्यापन व सुरक्षा आडिट कराने, रजिस्टर्ड और नान रजिस्टर्ड गाइड को अलग अलग रंग के पहचान पत्र सुनिश्चित कराने पर विचार विमर्श किया गया।

ये रहे मौजूद

अपर निदेशक आसूचना ब्यूरो विनीता शर्मा, महानिरीक्षक सीआइएसएफ नवज्योति गोगोई, डीएम मनीष बंसल, अपर आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार, एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार, अधीक्षण पुरातत्व डॉ. स्मिथा एस. कुमार आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बदलेगा यूपी का मौसम, दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।