Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: पति घर लाया नई दुल्हन; रात भर ससुराल की चौखट पर बेटे संग बैठी रही पत्नी, सुबह उठाया ये कदम...पहुंच गई पुलिस

    Agra Crime News Update पहली पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगे तो वो मायके चली गई। महिला ने कोर्ट में केस फाइल कर दिया जिसकी सुनवाई चल रही है। इसी बीच पति नई दुल्हन लेकर अपने घर पहुंच गया। ये बात जब पत्नी को पता लगी तो वो ससुराल पहुंची। लेकिन ससुरालवालों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:49 AM (IST)
    Hero Image
    Agra News: दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता,आगरा। Agra News: शमशाबाद थाना क्षेत्र में पत्नी और बच्चे के होते हुए पति नई दुल्हन ले आया। जानकारी मिलते ही पत्नी ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठ गई। रात भर इंतजार के बाद भी ससुराल का दरवाजा नहीं खुला। गुस्साई पत्नी ने दो साल के मासूम को गोद में लेकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने उसे बचाया। पुलिस पति - पत्नी को थाने लेकर आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डौकी थाना के सीताराम की मढै़या की रहने वाली रोशनी का विवाह 21 जून 2021 को शमशाबाद के बांस महुआ के वेदप्रकाश के साथ हुआ था। आरोप है कि एक बेटा होते ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। तीन साल से रोशनी बेटे के साथ मायके रह रही है। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।

    दूसरी महिला को घर लेकर पहुंचने पर विवाद

    रोशनी को सोमवार रात जानकारी हुई कि पति वेदप्रकाश दूसरी महिला से विवाह कर उसे घर ले आया है। जानकारी मिलते ही रोशनी रात 12 बजे के करीब ससुराल पहुंच गई। दरवाजा नहीं खुलने पर वहीं धरने पर बैठ गई।

    जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह तक बैठने के बाद उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने पहले से लाए पेट्रोल की बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया।

    ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़कियों से महिला करवाती थी गलत काम, धंधे की मोटी कमाई में हिस्सा...

    ये भी पढ़ेंः UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर 19 से दिल्ली हाईवे पर बंद हो जाएंगे भारी वाहन, एक माह तक ये है रूट डायवर्जन

    पत्नी को थाने में लेकर पहुंची पुलिस

    पुलिस और स्थानीय लोगों ने माचिस छीन महिला को रोका। हंगामे के बाद पुलिस पति और पत्नी को थाने लेकर आई है। मायका पक्ष अभी भी ससुराल के बाहर धरने पर बैठा हुआ है।

    प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया के अनुसार पुलिस महिला की शिकायत पर विधिक कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।