विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Expressway पर गंदगी से जस्टिस हुए थे नाराज, शिकायत की तो बदली नजर आई टॉयलेट की तस्वीर, चिली पोटैटो और वेज पुलाव के नमूने लिए

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 06 Dec 2023 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:31 AM (IST)

Yamuna Expressway News In Hindi इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नोएडा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गंदगी से जस्टिस हुए थे नाराज, शिकायत पर बदलीं टोंटिया, कैंटीन में खाने के लिए नमूने
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गंदगी से जस्टिस हुए थे नाराज, शिकायत पर बदलीं टोंटिया, कैंटीन में खाने के लिए नमूने

HighLights

  1. प्रयागराज से नोएडा जा रहे थे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
  2. खंदौली टोल प्लाजा स्थित शौचालय में मिली थी गंदगी

संसू खंदौली/आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल प्लाजा शौचालय में गंदगी और अव्यवस्था पर उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताई थी। वहां कैंटीन के खाने की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं बताई थी। इसकी शिकायत की थी।

सोमवार को नोएडा से वापस आते समय न्यायाधीश खंदौली टोल पर रुके थे। उनकी शिकायत पर खाद्य निरीक्षक ने कैंटीन के चायनीज खाने के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है। कैंटीन के पास बने सुलभ शौचालय की तस्वीर भी बदली दिखाई दी। तत्काल शौचालय दोनों टोटी बदल दी गईं।

प्रयागराज से नोएडा जा रहे थे

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रयागराज से नोएडा जा रहे थे। वह खंदौली टोल प्लाजा पर बने शौचालय में गए तो वहां गंदगी थी। वहां लगे दोनों नल खराब थे। इनमें पानी नहीं आ रहा था। न्यायाधीश ने इस नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने कैंटीन से खाने-पीने का सामान खरीदा। उसकी गुणवत्ता खराब थी। जबकि मूल्य भी ज्यादा बताया था।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का असर पूर्वी यूपी में; मौसम विभाग ने इन जिलों में जताए बारिश के आसार

न्यायाधीश ने कैंटीन मैनेजर राजेंद्र सिंह से शिकायत की, लेकिन वह मैनेजर की बातों से संतुष्ट नहीं थे। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम में शिकायत की। इससे एक्सप्रेस-वे प्रशासन में अफरातफरी मच गई। टोल प्लाजा के अधिकारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैंटीन के दोनों मैनेजरों और सफाई कर्मचारियों को थाने बुला लिया।

ये भी पढ़ेंः Train Canceled: अयोध्या रूट पर सफर करते हैं तो आने वाले दिन होंगे मुश्किलों भरे, आज से उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें हैं निरस्त

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि न्यायाधीश को कैंटीन पर खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं मिली थी। इसकी शिकायत कैंटीन मैनेजर से की थी। वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए। दोनों कैंटीन के मैनेजर और सफाई कर्मचारियों को थाने बुलाकर हिदायत दी गई थी।

तीन शिफ्ट में कार्य करते हैं सफाई कर्मचारी

यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली टोल प्लाजा पर दोनों ओर शौचालय बने हैं। एक्सप्रेस-वे के टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि प्रत्येक शौचालय पर दो-दो सफाई कर्मचारी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते है। शौचालय पर दो नल खराब थे। उन्हें सही करा दिया गया है।

चायनीज खाने का नमूना लिया गया

खाद्य निरीक्षक एसके पांडे ने बताया कि न्यायाधीश की शिकायत पर दोनों कैंटीनों से चिली पोटैटो और वेज पुलाव के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।