Agra Crime News: युवती ने तोड़ी सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हे की चाची की चेन, भागने पर पकड़ी
Agra Crime News आगरा के कालिंदी विहार में स्वर्णकार समाज का था सामूहिक विवाह समारोह। हाथरस से शादी में शामिल होने आई थी दूल्हे की चाची। अन्य महिलाओं ने युवती को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आगरा, जागरण संवाददाता। सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार की रात को युवतियों का गिरोह पहुंच गया। उसने एक दूल्हे की चाची की गले से चेन तोड़ ली। महिला ने आरोपित को रंगे हाथ दबोच लिया। उसकी दो साथी वहां से भाग निकलीं। महिलाओं ने आरोपित युवती की पिटाई लगा दी। पुलिस को बुला उसके सुपुर्द कर दिया। आरोपित नंदिनी इटावा रेलवे स्टेशन के पास की रहने वाली है।
भतीजे की शादी में आई थीं
घटना सोमवार रात की है। कालिंदी विहार स्थित बरातघर में स्वर्णकार समाज के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन था। जिसमें नई बस्ती सादाबाद हाथरस निवासी रामवती पत्नी राजाराम अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। देर रात रामवती स्वजन के साथ विवाह की व्यवस्था देखने में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनके गले में पहनी दो तोला सोने की चेन काट ली। जिससे उसमें पड़ा लाकेट नीचे नीचे गया।
ये भी पढ़ें...
युवती को महिलाओं ने दबोचा
रामवती ने लाकेट गिरने पर पीछे मुड़ कर देखा। उनके देखते ही एक युवती वहां से भागने लगी। जिस पर रामवती ने उसे वहां माैजूद महिलाओं की मदद से दबोच लिया।उसके साथ आई दो अन्य युवतियां वहां से भाग निकलीं। महिलाओं ने चेन चोरी करने की आरोपित युवती की पिटाई कर दी। पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम नंदिनी निवासी इटावा रेलवे स्टेशन के पास बताया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।