Agra News: देवी पंडाल जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, थाने पर पहुंची भीड़
Agra News नव दुर्गा के पहले ही दिन किशोरी के साथ हुई वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।भीड़ ने थाने पर पहुंचने से पहले शोहदों की जमकर पिटाई लगा दी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सख्त कार्रवाई की जाए और रात में सुरक्षा को दुरुस्त किया जाए।
आगरा, जागरण टीम। आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ घटना घटित हुई। देवी पंडाल जा रही किशोरी को शोहदे ने अपने साथियो के साथ बुरी नीयत से दबोच लिया एकांत में उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, किशोरी की चीख सुनते ही अन्य लोग वहां आ गए उन्होंने शोहदे को धुन डाला।
पीड़ित किशोरी और युवक को थाने ले आई पुलिस
मलपुरा पुलिस पीड़ित किशोरी और युवक को थाने ले गई पीड़िता के परिजनों के साथ अन्य गांव वालों ने थाने का घेराव कर लिया। मामला थाना मलपुरा के एक गांव का है। गांव में नवरात्रि में जगह-जगह देवी के पांडाल लगे हुए हैं। किशोरी के घर से कुछ ही दूरी देवी का पंडाल सजा हुआ है। किशोरी शाम को दिन छुपते ही माता रानी की पूजा करने के लिए पंडाल जा रही थी।
ये भी पढ़ें... Tajmahal: फ्राइडे को आए हैं आगरा और नहीं देख सके ताज, तब इन पांच जगहों से देखिए खूबसूरत ताजमहल
तभी रास्ते में एक शोहदा उसे मिल गया। शोहदे ने अपने साथियों के साथ उसे बुरी नियत से दबोच लिया। शोहदे ने अपने अन्य साथियों को भी साथ बुला लिया और किशोरी को पास ही एक सुनसान जगह पर ले गया। युवक किशोरी से जबरदस्ती करने लगे।
किशोरी ने मचाया शोर
किशोरी ने खुद को घरता देख शोर मचाया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने युवक को धुन दिया। घटना की सूचना थाना मलपुरा पुलिस को दी गई। मलपुरा पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया लेकिन तीन फरार हो गए हैं। कुछ ही देर में पीड़ित किशोरी के साथ उसके परिजन लगभग दो दर्जन लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की।
Agra Top News: भानु बनकर अग्निवीर बनने पहुंचा संजय पकड़ा, एक क्लिक में पढ़िए आगरा की टाप 7 खबरें
भीड़ के थाने पर पहुंचते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई की बात कही। पूरे मामले में पीड़िता की ओर से थाना मलपुरा में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया है मामले की जांच की जा रही है।