फतेहपुर सीकरी स्मारक पर छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस का एक्शन, 8 घंटे के भीतर मुठभेड़ में आरोपी दबोचा
फतेहपुर सीकरी स्मारक में एक स्नातक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर मुठभेड़ में एक आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया।
-1777751227839_m.webp)
मुठभेड़ में घायल आरोपी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, आगरा। फतेहपुर सीकरी स्मारक के भ्रमण को पहुंची स्नातक की छात्रा को शनिवार दोपहर एक युवक ने हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना के दौरान युवक के साथ उसका एक साथी भी था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में लगी थी। आठ घंटे में ही पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपित को दबोच लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
आरोपित का एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ एक हत्या का मुकदमा और दर्ज है।
फतेहपुर सीकरी के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय स्नातक की छात्रा शनिवार शनिवार दोपहर दो बजे फतेहपुर सीकरी स्मारक के भ्रमण को गई थी।
स्मारक परिसर में सुनसान क्षेत्र की झाड़ियों में वह लघुशंका को गई तो वहां दो युवक पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने वीडियो बना लिया। छात्रा के विरोध पर एक ने उससे दुष्कर्म किया जबकि दूसरा निगरानी में खड़ा रहा। शर्मनाक घटना के बाद शाम 4.30 बजे पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।
इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पीड़िता द्वारा आरोपितों का हुलिया बताया गया था। इसके आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।
रात 12.30 बजे फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में उंदेरा नहर पुल के पास दो युवक बाइक से जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपित की ओर से पुलिस पर फायर कर दिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक के दाहिने पैर में गोली लग गई।
जबकि दूसरा मौके से फरार हेा गया। इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेज दिया गया है। उसने अपना नाम फतेहपुर सीकरी निवासी कासिम बताया है।
जबकि फरार साथी का नाम संजय कुरैशी बताया है। कासिम ने वर्ष 2019 में स्मारक के पास ही पंजाब के एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल गया था। शनिवार को वह साथी के साथ स्मारक परिसर में ही घूम रहा था। युवती को अकेला देखकर उसने घटना की और भाग गया था।
