विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में 21 दिन से कुत्ते की तलाश जारी, दंपती की मार्मिक अपील- 'मेरी ग्रेहाउंड ऊं ऊं करें तो खाना खिला देना'

Published: Mon, 25 Nov 2024 03:56 PM (IST)

Agra News आगरा में दीपावली की छुट्टियों में दिल्ली से आए एयर इंडिया अधिकारी का कुत्ता अभी तक नहीं मिला है। 21 दिनों से जारी तलाश के बावजूद कुत्ते का कोई सुराग नहीं मिला है। कुत्ते को ढूंढ़ने वाले को 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। अधिकारी और उनकी पत्नी लगातार कुत्ते की तलाश में जुटे हुए हैं।

Agra News: कस्तूरी के साथ ग्रेहाउंड। सौजन्य स्वयं
Agra News: कस्तूरी के साथ ग्रेहाउंड। सौजन्य स्वयं

HighLights

  1. एयर इंडिया के अधिकारी का सितारा होटल से चला गया था कुत्ता
  2. पर्यटन थाने में दर्ज कराया था पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा

जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली की छुट्टियों में दिल्ली से आगरा घूमने आए एयर इंडिया के अधिकारी के कुत्ते का अभी तक पता नहीं चल सका है। 21 दिन से उसकी तलाश निरंतर जारी है।

कुत्ते को ढूंढ़कर लाने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। सप्ताहंत (वीकेंड) में आकर उन्होंने एक बार फिर जगह-जगह कुत्ते की तलाश की। अगले सप्ताहंत में पुन: यहां आकर कुत्ते की तलाश करेंगे।

दिल्ली के बसंत कुंज सेक्टर डी के रहने वाले एयर इंडिया के अधिकारी दीपायन घोष अपनी पत्नी कस्तूरी के साथ एक नवंबर को आगरा आए थे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज व्यू में रुके थे। उनके साथ दो पालतू कुत्ते ग्रेहाउंड (मादा) और वूफ थे।

होटल स्टाफ ने दी थी कुत्ते के बाहर निकलने की सूचना

तीन नवंबर की सुबह होटल स्टाफ ने उन्हें हिमाचली नस्ल की ग्रेहाउंड के होटल से निकलने की सूचना दी थी। दीपायन और कस्तूरी ने ग्रेहाउंड की तलाश को दिन-रात एक कर दिया था। भूख-प्यास की सुध भी उन्हें नहीं रही थी। पर्यटन थाना में कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम में होटल के विरुद्ध मुकदमा भी कराया था।

आखिरी बार ताजमहल मेट्रो स्टेशन के पास देखा था

ग्रेहाउंड को अंतिम बार ताजमहल मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया था। दो सप्ताह तक पर्यटक दंपती होटल में रुककर अपने कुत्ते की तलाश करता रहा था। 17 नवंबर को वह दिल्ली चले गए थे। सप्ताहंत में शनिवार को पुन: आगरा लौटे। दो दिन तक तलाश करने और पंफलेट बांटने के बाद रविवार शाम दिल्ली लाैट गए।

कस्तूरी के साथ ग्रेहाउंड। सौजन्य स्वयं

ग्रेहाउंड परिवार के सदस्य की तरह थी

दीपायन ने बताया कि ग्रेहाउंड परिवार के सदस्य की तरह थी। उसके जाने के बाद से खाली-खाली लग रहा है। आगरा में सर्दी अधिक है। सर्दी से उसके परेशान होने और भूखा-प्यासा होने की चिंता सता रही है। वह जहां भी हो, अच्छी हो। सप्ताहंत में पुन: उसकी तलाश करने आगरा आएंगे। होटल का पूरा सहयोग तलाश में मिल रहा है। पुलिस थोड़ा अधिक सहायता करे तो हो सकता है कि ग्रेहाउंड मिल जाए।

वूफ भी है विचलित

दीपायन के पास दूसरा कुत्ता वूफ है। वूफ उन्हें घर के बाहर मिला था। किसी गाड़ी की चपेट में आकर उसके पैर में चोट लग गई थी। उसका उपचार कराने के बाद उन्होंने उसे अपने घर में पाल लिया था। ग्रेहाउंड उससे मिलने आती थी। बाद में पता चला कि दोनों भाई-बहन हैं। चार माह की उम्र में ग्रेहाउंड के बीमार पड़ने पर उसका भी उपचार कराया था। करीब 10 वर्ष से वह परिवार के साथ थी। ग्रेहाउंड के लापता होने के बाद वूफ भी गुमसुम है। वह आगरा आए तो पूरी रात घर में रोता रहा।

ये भी पढ़ेंः एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया, दो इंस्पेक्टर समेत तीन लाइन हाजिर किए

संबंधित खबरः आगरा में घूमने आए पर्यटक का पालतू कुत्ता लापता, मालिक ने ढूंढ़ने के लिए की इनाम की घोषणा, छपवाए पोस्टर

फेक कॉल करते हैं लोग

दीपायन ने बताया कि उन्हें कई लोगों ने फेक कॉल और वीडियो कॉल किए। वीडियो कॉल कर कुत्ते भी दिखाए। कुछ ने मजाक बनाया, लेकिन अधिकांश लोग सहयोग कर रहे हैं। वह पंफलेट बांटने पहुंचते हैं तो उन्हें पहचानने लगते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।