धनतेरस पर 600 करोड़ का कारोबार: आगरा में सोने चांदी वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छाई रौनक
आगरा में धनतेरस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जिसमें सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में ...और पढ़ें

दुकान पर खरीदारी के दौरान महिलाएं। जागरण
HighLights
आगरा में धनतेरस पर 600 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार
सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में ग्राहकों की भारी रौनक
सोने, चांदी, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर बिक्री
जागरण संवाददाता, आगरा। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा से शुक्रवार को बाजार में धनवर्षा हुई। सराफा, आटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, गिफ्ट बाजार में सुबह से रात तक रौनक छाई रही। कारों और बाइकों की डिलीवरी हुई तो साेने व हीरे के आभूषणों संग चांदी के सिक्कों का बाजार भी खनका। चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, पूजा के बर्तन खरीदे गए। बर्तन बाजार भी गुलजार रहा। बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते ग्राहकों ने चम्मच से लेकर डिनर सेट तक खरीदे। एक अनुमान के अनुसार धनतेरस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ हो गई। त्योहारी सीजन में बाजार में पहले से छाई रौनक शुक्रवार को ग्राहकों के घर से बाहर निकलने से और बढ़ गई। खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। धनतेरस पर सबसे अधिक कारोबार सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में हुआ।
सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, गिफ्ट बाजार में रही रौनक
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के संजय प्लेस, बाईपास, सिकंदरा-बोदला रोड, एमजी रोड, फतेहाबाद रोड समेत शहर के अन्य बाजारों में स्थित शोरूम पर दोपहर से रात तक ग्राहक उमड़े। संजय प्लेस और शाह मार्केट स्थित लैपटाप व मोबाइल की दुकानों पर भी बिक्री हुई। चर्च रोड, एमजी रोड, सदर बाजार, सिंधी बाजार, संजय प्लेस, फव्वारा समेत अन्य स्थानों पर स्थित कपड़े की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
दीपक और मूर्तियां खरीदीं
धनतेरस पर शुक्रवार को शहरवासियों ने पूजन के लिए मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, भगवान शिव, सरस्वती, हनुमान जी, गुजरिया, हटरी समेत दीपकों की खरीदारी की। सजावट के लिए झालर, एलईडी स्ट्रिप, झरना आदि की खरीदारी को ग्राहक दुकानों पर रात तक उमड़े। बेलनगंज में महालक्ष्मी मार्केट समेत अन्य दुकानों पर भीड़ लगी रही।
धनतेरस पर बाजार में कारोबार की स्थिति (अनुमानित)
ऑटोमोबाइल सेक्टर: 230 करोड़
सोना-चांदी: 210 करोड़
बर्तन बाजार: 40 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स: 35-40 करोड़
कपड़ा बाजार: 25 करोड़
गिफ्ट बाजार: 7 करोड़
मिठाई: 5 करोड़
अन्य: 50 करोड़
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार अच्छा रहा है। एलईडी टीवी के साथ साउंड बार लेना ग्राहकों ने पसंद किया। इस बार 43 इंच से बड़े एलईडी की मांग अधिक रही। प्रीमियम रेंज के 55, 65, 75 और 86 इंच एलईडी टीवी मांग में रहे। बड़े रेफ्रिजरेटर और फ्रंट लोड वाली मशीन मांग में रहीं।
हर्ष अनेजा, सनी विजन
अब तक जो ग्राहक पूछताछ के लिए आ रहे थे, धनतेरस पर उन्होंने खरीदारी की। 10 से में नौ ग्राहक कुछ नर कुछ खरीदकर ही गए। शनिवार को बाजार और अच्छा रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की अपेक्षा बिक्री 10 से 15 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है।
आदित्य अग्रवाल, भारत व्यवसाय
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।