विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में शिक्षक नेता के भतीजे की हत्या: पुलिसकर्मी के भाई ने मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 10 Oct 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

आगरा के सदर स्थित सेवला में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. आगरा में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की गोली मारकर हत्या।

  2. पुलिसकर्मी के भाई जैकी ने कहासुनी के बाद गोली मारी।

  3. आरोपी जैकी फरार, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

जागरण संवाददाता, आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात पुलिसकर्मी के भाई की गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेवला निवासी बीटू अपने साथी रवि व अन्य के साथ ऑटो में बैठा था। इसी दौरान मधु नगर निवासी बाइक सवार जैकी वहां पहुंचा और लाइसेंसी पिस्टल से बीटू को गोली मार दी।

गोली बीटू के कंधे से होकर सीने में घुस गई। हमले के बाद आरोपित वहां से भाग गया। जैकी का भाई पुलिस विभाग में है, गैर जिले में तैनात है। आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कहासुनी के बाद देख लेने की धमकी देकर गया था हमलावर जैकी

शाहगंज के अर्जुन नगर निवासी जय गोविंद लवानिया उत्तर प्रदेश राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत प्रधानाचार्य हैं। उनका भतीजा बीटू लवानिया सेवला में रहता है। पिता पूर्व फौजी हैं। पुत्र बिटू ढाबा चलाता था। शुक्रवार की रात को वह इटौरा निवासी मित्र रवि व अन्य के साथ आटो में बैठा था। बीटू के मित्रों ने बताया कि इसी दौरान हत्यारोपित जैकी वहां पहुंचा। बीटू और जैकी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। 

वापस लौटकर मारी गोली, शिक्षक नेता के भतीजे थे ढाबा संचालक

जैकी देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह बाइक से लौटा और बीटू के गोली मार दी। मित्र रवि ने बीटू के स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए, गोली कंधे से होकर सीने में फंस गई थी।

यह भी पढ़ें- 80 करोड़ रुपये से सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: 7-डी गैलरियां और इंटरैक्टिव तकनीक, आगरा में टेंडर जारी

यह भी पढ़ें- ATS अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 72 लाख की ठगी: आतंकियों से संबंध बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, आगरा में FIR


एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को बीटू की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपित जैकी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।