Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2020 में पड़ेंगे चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण, फरवरी और मई में जमकर होंगी शादियां Agra News

इस वर्ष जनवरी में ही पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आगरा में भी देखा जा सकेगा। जून तक कई हैं विवाह मुहूर्त।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Fri, 03 Jan 2020 09:53 AM (IST)
Hero Image
2020 में पड़ेंगे चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण, फरवरी और मई में जमकर होंगी शादियां Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नए वर्ष के आगाज के साथ ही आगरा वासियों को चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। दिसंबर में पड़े सूर्यग्रहण को तो ताजनगरी में छाए कोहरे के चलते देखा नहीं जा सका था लेकिन मायूस न हों। इस वर्ष भ्‍ाी दो सूर्यग्रहण पड़ रहे हैं। इस खगोलीय नजारे का साक्षी बना जा सकता है। वहीं जिन घरों में इस वर्ष शादी होनी हैं, उनके लिए भी जून तक कई शुभ मुहूर्त हैं।

ज्‍योतिषविद डॉ अरविन्द मिश्रा व डॉ किरण जेटली के अनुसार 2020 के पहले महीने में ही चंद्रग्रहण होगा। साल में छह ग्रहण पड़ेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण हैैं और चार चंद्र ग्रहण।

चंद्रग्रहण

पहला चंद्र ग्रहण- 10 जनवरी को लगेगा जो आगरा समेत पूरे देश में देखा जा सकेगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण- दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता भी आगरा समेत देशभर में रहेगी।

तीसरा चंद्र ग्रहण- 5 जुलाई 2020 को पड़ेगा।

चौथा चंद्र ग्रहण- 30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पडेगा। यह ग्रहण आगरा समेत देशभर में दिखाई देगा।

सूर्यग्रहण

पहला सूर्य ग्रहण- 21 जून को लगने वाला है। आगरा समेत देशभर में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण-14 दिसंबर 2020 को लगने वाला है।

ये हैं विवाह मुहूर्त 2020

जनवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 26,

29, 30, 31

फरवरी: 1, 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 25, 26, 27, 28

मार्च: 10, 11

अप्रैल: 16, 17, 25, 26

मई: 1, 2, 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19, 23

जून: 11, 15, 17, 27, 29, 30

नवंबर: 27, 29, 30

दिसंबर: 1, 7, 9, 10, 11