चक्रवाती तूफान 'अणर्ब' का असर: आगरा में सर्द हुई हवा, बूंदाबांदी से गिरा तापमान
चक्रवाती तूफान अणर्ब के प्रभाव से आगरा में मौसम बदला, सर्द हवाओं और बूंदाबांदी के कारण तापमान में करीब सात ...और पढ़ें

Agra Weather Today: बारिश के बीच निकलते बाइक सवार। फाइल
HighLights
चक्रवाती तूफान अणर्ब के कारण आगरा में मौसम बदला।
सर्द हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट।
आने वाले दिनों में सुबह और रातें होंगी ठंडी।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Today: चक्रवाती तूफान अणर्ब के असर से सर्द हवा चलने के साथ ही शुक्रवार बादल छाए रहे। बूंदाबांदी होने के साथ ही तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई, रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज धूप निकलेगी। हालांकि सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई। स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में स्कूल पहुंचे।
इससे पहले शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। सुबह सात बजे से तेज हवा चलने लगी, हवा में ठंडक होने के साथ ही दोपहर में धूप नहीं निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे के बाद कमला नगर, यमुना किनारा मार्ग, आवास विकास सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।
चक्रवाती तूफान अणर्ब से मौसम बदलने से छाए रहे बादल, बूंदाबांदी
दोपहर में धूप ना निकलने से सुबह और दोपहर के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। रात के तापमान में गिरावट आने के साथ सर्द हवा चलने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर
सुबह के तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ने पांच नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, शनिवार से सुबह के तापमान में गिरावट आएगी और दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।