सुबह 6 बजे बंद हो जाएगी सप्लाई कर लीजिए इंतजाम... कल वाहनों को नहीं मिलेगी CNG, 80 हजार घरों में गैस भी नहीं आएगी
आगरा में कल सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी। गेल इंडिया लिमिटेड लाइन में मरम्मत कार्य करेगा जिसके कारण पूरे शहर में 80 हजार घरों और एक लाख से अधिक वाहनों को गैस नहीं मिल पाएगी। ग्रीन गैस लिमिटेड लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए सूचित कर रहा है।

जागरण संवाददाता, आगरा। वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) चाहिए या घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन है तो ये खबर आपके लिए ही है। मंगलवार को सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा लाइन में मरम्मत कार्य के लिए मुख्य लाइन से आपूर्ति छह घंटे रोकी जाएगी। इस कारण पूरे शहर में पीएनजी, सीएनजी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा पूरे शहर में 80 हजार घरों को पीएनजी सप्लाई दी जाती है। इसके साथ ही 30 सीएनजी स्टेशन के माध्यम से एक लाख से अधिक वाहनों को गैस मिलती है।
मरम्मत के कारण नहीं मिलेगी गैस
गेल इंडिया द्वारा लाइन में मरम्मत के कारण ग्रीन गैस को शहर को देने के लिए गैस नहीं मिलेगी। इससे घरों, व्यासायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट सहित सीएनजी स्टेशन प्रभावित होंगे। मदर स्टेशन पर कार्य तो सुबह से ही बाधित हो जाएगा, लेकिन सिलेंडर के माध्यम से आपूर्ति करने वाले स्टेशन पर कुछ घंटे की उपलब्धता रह सकती है। ग्रीन गैस लिमिटेड लोगों को संदेश भेज और दूसरे माध्यमों से सूचित कर रहा है, जिससे सुबह की चाय, नाश्ता की व्यवस्था के लिए लोग वैकल्पिक इंतजाम कर लें।
ये भी पढ़ेंः लाल सूटकेस में पत्नी की लाश पैक... भाई की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा, बोला- 'घबराहट में रखा शव'
ऑटो कार्य हो सकता है प्रभावित
वहीं अपने वाहनों के लिए भी लोग एक दिन पहले ही सीएनजी भरवाकर रख लें। शहर में संचालित होने वाले ऑटो भी सीएनजी से ही चलते हैं। अधिकांश ऑटो चालक सुबह गैस भरवाने के बाद ही सवारियां भरते हैं। ऐसे में उनका कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने घर में मारा छापा, कमरों में इस हालात में मिलीं युवतियां
ये है आंकड़ा
- शहर में सीएनजी वाहन, एक लाख
- सीएनजी स्टेशन, 30
- सीएनजी खपत, एक लाख किलोग्राम प्रतिदिन
- सीएनजी क्षमता 2.50 लाख किलोग्राम प्रतिदिन
- शहर में कुल पीएनजी कनेक्शन, 80 हजार
छह घंटे शहर को आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। इसके बाद लाइन सुचारू हो जाएगी। किशन कुमार, मैनेजर, ग्रीन गैस लिमिटेड।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।