विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CNG Price Hiked: नए साल से पहले महंगी हुई सीएनजी, आगरा में इतने बढ़े दाम; जानें- कितने रुपये मिल रहा

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Fri, 01 Dec 2023 12:13 PM (IST)

CNG Price Hiked नए साल के पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। आगरा में सीएनजी ...और पढ़ें

नए साल से पहले महंगी हुई सीएनजी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नए साल से पहले महंगी हुई सीएनजी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, आगरा। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के मूल्यों में वृद्धि हो गई है। सीएनजी का मूल्य 93.96 रुपये में 79 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसमें शुक्रवार सुबह छह बजे से मूल्य 94.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। इससे निजी चार पहिया वाहन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आटो आदि प्रभावित होंगे।

निजी कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करने वाले अनिकेत अग्रवाल का कहना है कि सीएनजी वाहनों का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लाया गया था। ऐसे में मूल्य वृद्धि इसे प्रभावित करेगी। शिक्षिका मोनिका सिंह का कहना था कि प्रतिदिन स्कूल कार से जाती हूं, जो सीएनजी संचालित है। मूल्य बढ़ेंगे तो लोग पेट्रोल और डीजल का ही प्रयोग करने लगेंगे।

यह भी पढ़ें, Agniveer Bharti Rally 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी के इस जिले में 16 दिसंबर को होगी अग्नीवीर भर्ती रैली

ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि बढ़े हुए मूल्य शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो गए हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

ये है आंकड़ा

  • शहर में सीएनजी वाहन 70 हजार
  • सीएनजी स्टेशन, 26
  • सीएनजी खपत, एक लाख किलोग्राम प्रतिदिन
  • सीएनजी क्षमता 2.50 लाख किलोग्राम प्रतिदिन