विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी की दस्तक संग महंगाई का झटका: CNG-PNG के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, जानें आगरा की नई दरें

By Amit DixitEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 23 Nov 2026 11:27 AM (IST)

आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। नई दरें 22 नवंबर, 2026 से लागू हो गई हैं।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. ग्रीन गैस लिमिटेड ने सीएनजी-पीएनजी की कीमतें बढ़ाईं

  2. आगरा में सीएनजी 110 रुपये, पीएनजी 57.50 रुपये हुई

  3. सर्दियों में बढ़ती मांग और आपूर्ति लागत वृद्धि कारण

जागरण संवाददाता, आगरा। सर्दी बढ़ने के साथ ही गैस उपभोक्ताओं की जेब पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें 22 नवंबर 2026 को सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। 

आगरा में सीएनजी 108 से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो

आगरा में सीएनजी की कीमत दो रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 110 रुपये कर दी गई है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 108 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। इसी तरह घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमत में भी एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है। अब आगरा में पीएनजी की नई दर 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है, जबकि पहले यह 56.50 रुपये थी।

कंपनी की ओर कीमतें बढ़ाने का दिया ये कारण

कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति को लेकर अनिश्चितताओं के कारण री-गैसीफाइड एलएनजी (आरएलएनजी) की खरीद लागत में वृद्धि को वजह बताया गया है। इसका सीधा असर परिवहन के लिए सीएनजी इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों और घरों में पीएनजी का उपयोग करने वाले परिवारों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- CNG Price Hike: मुंबई में सीएनजी फिर हुई महंगी, ₹1.5 बढ़े दाम; रेट पहुंचे ₹91 के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।