विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व के लिए बीदर और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट से होकर गुजरेगी

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:31 AM (IST)

रेलवे ने छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बीदर और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा।

  2. बीदर-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी यह ट्रेन।

  3. आगरा कैंट पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, आगरा। छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने बीदर और हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

बीदर-हजरत निजामुद्दीन-बीदर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बीदर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 19 नवंबर गुरुवार को बीदर से सुबह 10 बजे रवाना होगी। अगले दिन शुक्रवार शाम 4.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 8.40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में हजरत निजामुद्दीन-बीदर स्पेशल 22 नवंबर रविवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.25 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए मंगलवार सुबह चार बजे बीदर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- लोक आस्था का महापर्व: कल नहाय-खाय के साथ गूंजेंगे छठी मईया के गीत, चार दिनों तक भक्ति में डूबेगा गोरखपुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।