हाई स्पीड बनी 'मौत का सफर': आगरा में बेकाबू होकर पलटी कार, युवती की मौत और दो दोस्त घायल
आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे ...और पढ़ें

Agra News: खेत में पलटी कार।
HighLights
आगरा के खंदौली में देर रात कार हादसा हुआ।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
हादसे में एक युवती की मौत, दो युवक घायल हुए।
संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। Agra News: थाना खंदौली क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। बताया गया है कि कार ने कई बार पलटा खाया। इस हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो युवक घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी के बाद युवती के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दो बजे एक कार में खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने दो दोस्तों विनायक और प्रखर के साथ सवार थी। बताया गया है कि कार तेज रफ्तार में मई गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार कई बार पलटने के बाद रुक सकी। हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि विनायक और प्रखर घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के अनुसार मृतका की पहचान हो हुई है। वह खंदौली क्षेत्र की रहने वाली थी।
यह भी पढ़ें- हाथरस डबल मर्डर: शरीर पर मिले 34 वार के निशान, पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
स्वजन का पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा
राधा की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां परिजनों ने हंगामा किया और हादसे की परिस्थितियों की जांच की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार तीनों आपस में दोस्त थे और रात में मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान कार चलाते समय हादसा हो गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
