विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुद्धा पार्क से अब दूरबीन के जरिए हो सकेगा ताजमहल का दीदार, दिसंबर तक पूरा होगा काम

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:40 PM (GMT+05:30)

आगरा के कालिंदी विहार रोड स्थित बुद्धा पार्क दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा, जहां दूरबीन से ताजमहल का दीदार ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बुद्धा पार्क दिसंबर तक होगा तैयार, दूरबीन से दिखेगा ताजमहल।

  2. सहायक नगरायुक्त ने क्षतिग्रस्त गेट-बाउंड्रीवाल मरम्मत के निर्देश दिए।

  3. पार्क में जलभराव रोकने के लिए बनेगा ड्रेनेज प्लान।

जागरण संवाददाता, आगरा। कालिंदी विहार रोड स्थित बुद्धा पार्क दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क में दो से तीन दूरबीन लगेंगी। इससे आसानी से ताजमहल देख सकेंगे। शुक्रवार को सहायक नगरायुक्त श्रद्धा पांडेय ने पार्क का निरीक्षण किया।

क्षतिग्रस्त गेट-बाउंड्रीवाल की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। अपने कार्यालय में अधिकारियों और भारतीय जाटव समाज संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पार्क की संरचना, सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान सहायक नगरायुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण को निर्देश दिए कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार दिसंबर तक जितना कार्य पूरा किया जाना निर्धारित था। उसके सापेक्ष अब तक कितनी प्रगति हुई है। इसका विस्तृत विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। निर्धारित लक्ष्य और वास्तविक प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए पर्याप्त संसाधन लगाने और नियमित मानीटरिंग के निर्देश भी दिए।

निराश्रित जानवर की रोकथाम के लिए गेट और बाउंड्रीवाल की मरम्मत निरीक्षण में कालिंदी विहार पश्चिमी गेट की ओर पार्क का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त मिला। इसके चलते आवारा पशु पार्क परिसर में प्रवेश कर गंदगी फैला रहे हैं। बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। पार्क में कटीली झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई कराकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा उखड़ी हुई और क्षतिग्रस्त टाइल्स को ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए। सांची द्वार के पत्थर को तकनीकी मानकों के अनुरूप लगाने के निर्देश दिए।

पार्क में स्थापित सांची द्वार का पत्थर भी व्यवस्थित ढंग से स्थापित नहीं मिला। इसे तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा ठीक प्रकार से स्थापित कराने को कहा। जलभराव रोकने के लिए बनेगा ड्रेनेज प्लान पार्क में बारिश के दौरान जलभराव और मिट्टी के कटान की समस्या को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा पर भाजपा की नजर, चुनावी रणनीति का केंद्र बनेगी कान्हा की नगरी

तकनीकी परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार नालियों और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराने तथा जहां पानी के बहाव से मिट्टी का कटान हुआ है, वहां मिट्टी का भराव कराने की बात कही गई। सहायक अभियंता निर्माण जीवेक, हरिओम सिंह, एसएफआई सुदेश यादव, भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षण उद्यानविद् आरआरपी सिन्हा मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।