विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: पत्नी से हुआ विवाद तो बड़े भाई की दुकान में लगा दी आग, लाखों का माल राख

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 16 Nov 2026 10:34 AM (IST)

आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने बड़े भाई की दुकान में आग ...और पढ़ें

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने दुकान जलाई।

  2. लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हुआ।

  3. पुलिस ने आरोपित दीपक को मौके से पकड़ा।

जागरण संवाददाता, आगरा। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की दुकान में आग लगा दी। दुकान में स्टील के बर्तनों के साथ क्राकरी, प्लास्टिक के बर्तन, झाड़ू समेत अन्य घरेलू सामान रखा था। आग की चपेट में आकर दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आग लगाने के आरोपित छोटे भाई को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के प्रकाश पुरम निवासी अभिषेक कुमार की घर में ही स्टील के बर्तनों की दुकान है। अभिषेक के अलावा उनका छोटा भाई दीपक भी माता-पिता के साथ रहता है। दीपक अविवाहित है और शराब समेत अन्य नशे का आदी बताया गया है।

बड़े भाई की पत्नी काे लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

आरोप है कि वह बड़े भाई की पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था। जिसे लेकर रविवार रात दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे दीपक ने शराब के नशे में बड़े भाई की दुकान में आग लगा दी। सुबह करीब सात बजे दुकान में आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने आधा घंटे प्रयास के आग को काबू में किया। तब तक वहां रखा सारा सामान जल चुका था।

घटना में नहीं हुई कोई जनहानि

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पीड़ित अभिषेक की तहरीर पर आरोपित दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- आगरा में हवा हुई खतरनाक: AQI 409 और 404 दर्ज, राजेश्वर मंदिर और अर्जुन नगर में बढ़ा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- 'डबल इंजन वालों की काशी में हुई डबल हार', आगरा में दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।