विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांग में सिंदूर भरते ही 'दिल्ली वाले दूल्हे' ने मांगी बुलेट, दुल्हन का जवाब सुनकर दंग रह गई पूरी बरात

Published: Mon, 03 Mar 2025 02:10 PM (IST)

Agra News दिल्ली से बरात लेकर आए दूल्हे ने सिंदूर भरते ही बुलेट की मांग कर दी। दुल्हन ने दहेज ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली से कुबेरपुर क्षेत्र में आई थी बरात
  2. सामान लौटाने पर बनी सहमति
  3. छलेसर पुलिस चौकी में आठ घंटे तक चली दोनों पक्षों में समझौता वार्ता

संसू, जागरण-कुबेरपुर/आगरा। दिल्ली से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की बुलेट की मांग सुनकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों हुई बैठक में भी बात नहीं बनी। मगर, दुल्हन दहेज लोभियों के घर में जाने को तैयार नहीं हुई। लिहाजा रविवार सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई। आपसी समझौते के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया। बेटी की बरात लौटने पर पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुबेरपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम दिल्ली के करावल नगर से बरात आई थी। धूमधाम के साथ जय माल और अन्य रस्में निभाई गईं।

दिल्ली से कुबेरपुर क्षेत्र में आई थी बरात

रविवार सुबह आठ बजे फेरे की रस्म भी लगभग पूरी हो चुकी थी तभी दूल्हे ने सिंदूर भराई की रस्म के दौरान अचानक बुलेट की मांग रख दी। दूल्हे के मुंह से बुलेट की मांग सुनकर दुल्हन के स्वजन सन्न रह गए। उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा अड़ गया। काफी समझाने के बाद मामला शांत न हुआ। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बेटी का घर बिगड़ता देख पिता की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने उपचार कराया।

छलेसर पुलिस चौकी में आठ घंटे तक चली दोनों पक्षों में समझौता वार्ता

आपस में बात न बनते देखकर पहले वर पक्ष के लोग छलेसर पुलिस चौकी पहुंचे, फिर दुल्हन के स्वजन भी पहुंच गए। वहां दोपहर 12 बजे से दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता शुरू हुई। दुल्हन की ओर से दहेज लोभियों से शादी करने से इन्कार कर दिया गया था। इसलिए रात आठ बजे एक दूसरे का सामान वापस करने पर समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा और उसके स्वजन भी वापस चले गए।

ये भी पढ़ेंः स्टेज पर पहुंची युवती, दुल्हन बनने जा रही सहेली का हाथ पकड़ बोली- 'मैं इससे प्यार करती हूं'; सुनाई समलैंगिक संबंधों की कहानी

लड़का पक्ष लौट गया, किसी ने नहीं दी तहरीर

इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि प्रकरण पुलिस चौकी पर मामला आया था। लड़का पक्ष लौट गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

ये भी पढ़ेंः Lathmar Holi 2025: बड़े काम का है लठामार होली में QR कोड, किन रास्तों से है जाना और कहां है पार्किंग? बताएगा सबकुछ

गलत हरकत पर लौटा दी थी बरात

हाल ही में एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन से गलत हरकत कर दी थी, जिसके बाद दुल्हन ने बरात लौटा दी थी। फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी के दौरान स्टेज पर दूल्हे ने गलत हरकत की थी।