विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी MLC चुनाव: अधूरी रह गई दावेदारों की आस, आगरा में 'पुराने' पर जताया भाजपा ने विश्वास

Published: Mon, 25 May 2026 10:03 AM (IST)

भाजपा ने आगरा स्नातक खंड एमएलसी चुनाव के लिए मानवेंद्र प्रताप सिंह को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी आगरा स्नातक खंड के चुनाव की तैयारी में लगे कई दावेदारों को झटका लगा है।रविवार को पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के बाद दावेदारों की आस टूट गई है। पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। आगरा स्नातक खंड से एक बार फिर एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह को ही मौका मिला है।

अंबरीश पाल सिंह कर रहे थे जन संपर्क, कई अन्य दावेदार भी थे सक्रिय

आगरा स्नातक खंड से भाजपा से टिकट पाने के लिए कई लोग कतार में थे। वे शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे और टिकट की जुगाड़ भी लगा रहे थे। आरबीएस मैनेंजमेंट टेक्निकल कैंपस के पर्यवेक्षक अंबरीश पाल सिंह भी टिकट की लाइन में लगे थे। वे तो पहले से ही प्रत्याशी के रूप में प्रचार भी कर रहे थे। मगर, पार्टी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा करते हुए मानवेंद्र प्रताप सिंह को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मानवेंद्र प्रताप सिंह? जिन पर भाजपा ने फिर भरोसा कर बनाया MLC प्रत्याशी, छात्र राजनीति से शुरू किया था सफर

कई माह से चल रही थी तैयारी, रविवार को जारी हुई भाजपा की सूची

सूची आने के बाद दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।अभी शिक्षक एमएलसी के लिए दावेदार सक्रिय हैं। जल्द ही शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की सूची भी जारी की जानी है। इसके लिए भी आगरा से कई लोग प्रयास कर रहे हैं।कई शिक्षक नेता टिकट के लिए लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। वे भी अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

भाजपा की टिकट के लिए संपर्क में हैं कई

वर्तमान शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल ने पूर्व में निर्दलीय जीत हासिल की थी। इस बार वे भी भाजपा से टिकट की कतार में हैं। इसके साथ ही कई अन्य लोग भी गोपनीय तरीके से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और टिकट पाने की जुगत में हैं।अब पार्टी के स्तर से आने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।