विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं मानवेंद्र प्रताप सिंह? जिन पर भाजपा ने फिर भरोसा कर बनाया MLC प्रत्याशी, छात्र राजनीति से शुरू किया था सफर

Published: Mon, 25 May 2026 07:23 AM (IST)

भाजपा ने आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर दूसरी बार भरोसा जताया है। उन्होंने छात्र ...और पढ़ें

डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह।

डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट से भाजपा ने दूसरी बार डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। उन्होंने राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू किया था। वर्ष 2020 में जीत दर्ज कर उन्होंने इतिहास रचा था। वह इस सीट से जीत हासिल करने वाले भाजपा के पहले प्रत्याशी बने। इससे पहले अलीगढ़ से भाजपा का कोई नेता इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सका था।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की धर्म आधारित आरक्षण व्यवस्था के विरोध आवाज उठाई। रविवार को प्रत्याशी घोषित होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र नगर स्थित उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

भाजपा ने दूसरी बार जताया भरोसा

कक्षा छह में छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले डा. मानवेंद्र ने वर्ष 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद संगठन में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1992 में एसवी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद के मंत्री और 1993 में नगर मंत्री बने।

आंदोलन में हुए लाठीचार्ज में घायल हुए थे

वर्ष 1995 में विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के दौरान आगरा में हुए लाठीचार्ज में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय उनके दोबारा चल पाने तक पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने वापसी की और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2013 में उन्हें शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसी जिम्मेदारियां मिलीं।

प्रत्याशी घोषित होते ही समर्थकों ने मनाया जश्न

दूसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष विजय विक्रम, महानगर महामंत्री सुभाष सुभानु, कमल प्रताप, रामावतार शर्मा, राजू पंडित, नरेश सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, जय यादव, पार्षद अनिल सेंगर, अरुण शर्मा, मिनेश भारद्वाज, हुकुम सिंह, निखिल भारद्वाज, राजा, मुकेश, अखंड प्रताप, बिट्टू, तपेंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।