आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, अंबेडकर नगर जा रहे युवक की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अंबेडकर नगर निवासी सोनू प्रजापति गंभीर रूप से ...और पढ़ें

सांकेति तस्वीर।
HighLights
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई
अंबेडकर नगर निवासी सोनू प्रजापति की मौत हुई
हादसा फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ
संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विगत शनिवार की रात लगभग 1.15 बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी फतेहाबाद भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी सोनू प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसा फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 20.800 पर हुआ।
आगरा से लखनऊ जा रहा था बाइक सवार
बाइक (एचआर 26 जीजी 9075) आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर साइड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस कर्मी ने दुर्घटनाग्रस्त युवक को देखकर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने की पहचान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजने की कार्रवाई की। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने पहुंचा दिया गया है। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर ई-चालान एप से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर बंद होने के कारण बात नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी सोनू प्रजापति के रूप में हुई है।
