नवोदय विद्यालय कक्षा 9 और 11 में प्रवेश का एक और मौका: ऑनलाइन करें आवेदन, सुधार को भी मिलेगा चांस
नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ा ...और पढ़ें
-1792220616238_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नवोदय कक्षा 9 और 11 प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी
लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST-2027) के लिए आवेदन करें
आवेदन में सुधार के लिए 23-25 अक्टूबर तक विंडो खुलेगी
जागरण संवाददाता, आगरा। नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति ने एक और मौका दिया है। सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए होने वाली लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (एलईएसटी-2027) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक निश्शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
इस वेबसाइट से कराना होगा पंजीकरण
समिति के अनुसार एलईएसटी-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हुई थी। आवेदन के लिए कक्षा नौ के अभ्यर्थियों को https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11 के अभ्यर्थियों को https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि जनपद में एक ही नवोदय विद्यालय है। तिथि के बढ़ने का फायदा उठाएं। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक आवेदन होंगे। इसिलए तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तीन दिन तक खुलेगी सुधार विंडो
आनलाइन आवेदन करने के बाद फार्म में विवरण सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए समिति 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक सुधार विंडो खोलेगी। इस अवधि में अभ्यर्थी श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरण में ही संशोधन कर सकेंगे। अन्य जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
