विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुए की सूचना पर आगरा पुलिस ने मारा छापा, छत से कूदने पर युवक की मौत; स्वजन ने लगाया धक्का देने का आरोप

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 17 Oct 2026 11:28 AM (IST)

आगरा के रकाबगंज में जुए के अड्डे पर पुलिस के छापे के दौरान एक व्यक्ति की छत से कूदने से ...और पढ़ें

HighLights

  1. जुए की सूचना पर पुलिस ने रकाबगंज में मारा छापा

  2. पुलिस को देख युवक ललित छत से कूदा, हुई मौत।

  3. परिजनों ने पुलिस पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, आगरा। रकाबगंज के रावली में जुए की सूचना पर शुक्रवार की रात दाे बजे पुलिस के छापा मारने के दौरान छत से कूदे 38 वर्ष के ललित की माैत हो गई। स्वजन ने पुलिस पर धक्का देकर जान से मारने का आराेप लगाकर शनिवार सुबह रावली पर जाम लगा हंगामा कर दिया। वह पुलिस पर ललित को धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं।

स्वजन ने पुलिस पर धक्का देकर युवक ललित को मारने का लगया आरोप

वहीं, पुलिस का कहना है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस वहां गई थी। पुलिस को देखकर ललित छत से खुद कूद गया। गली में पत्थर पड़े होने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।