आगरा के एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा, सर्वेश बघेल होंगे बसपा प्रत्याशी; भीड़ जुटाने में लगे बसपाई
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 22 नवंबर को एत्मादपुर में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान एत्मादपुर विधानसभा से सर्वेश ...और पढ़ें

HighLights
आकाश आनंद 22 नवंबर को एत्मादपुर में जनसभा करेंगे।
सर्वेश बघेल एत्मादपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी घोषित होंगे।
जनसभा में युवाओं को जुटाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। दलितों के गढ़ में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पहली चुनावी जनसभा करेंगे। 22 नवंबर को होने जा रही जनसभा में एत्मादपुर से बसपा के प्रत्याशी सर्वेश बघेल की घोषणा की जा सकती है। जनसभा में युवाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है, बसपाई जनसभा स्थल के चयन के साथ ही युवाओं की भीड़ जुटाने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने सितंबर में खेरागढ़ से नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद एत्मादपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया जाना है। इसके लिए 22 नवंबर को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा होने जा रही है। इसमें राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आएंगे। हर विधानसभा से जनसभा में युवाओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
कमेटियाें ने शुरू कर दी तैयारी
मंडल प्रभारी के साथ ही सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियाें ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें युवाओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार, महंगाई का मुद्दा उठाया जाएगा। बसपा सरकार में किए गए कार्यों से बसपा के लिए चुनावी माहौल बनाएंगे।
बसपा ने वर्ष 2007 और 2012 में आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। 2009 में फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा से सीमा उपाध्याय ने चुनाव जीता था, मगर 2017 और 2022 के चुनावों में बसपा खाता नहीं खोल सकी थी।
बसपा प्रत्याशी के मंडल प्रभारी विमल वर्मा ने बताया कि एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के लिएस स्थल का चयन किया जा रहा है। सभा में भा युवाओं की भीड़ जुटाई जाएगी। बूथ स्तर और सेक्टर कमेटियों की बैठक चल रहीं हैं। एत्मादपुर विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
जनसभा के लिए चिह्नित किए गए स्थल
- एत्मादपुर में मॉडल स्कूल
- बरहन रोड स्थित मैदान
- कालिंदी विहार पेठा नगरी पार्क
- 100 फीट रोड कालिंदी विहार
- पीली पोखर
- कुबेरपुर के पास एक्सप्रेस वे के पास
भाईचारा कमेटी के डल संयोजक बनाए
बसपा ने भाईचारा कमेटी के संयोजक भी बनाए है रए । पूर्व में महानगर अध्यक्ष रह चुके कामरान अहमद को मुस्लिम भाईचारा कमेटी का संयोजक बनाया है। वहीं, दीपक बघेल को पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी का संयोजक बनाया है।
