Move to Jagran APP

Air Show Agra: हवाई करतब देख रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाेले, आपदाओं से निपटने में देश बनेगा विश्व गुरु

Air Show Agra आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित समन्वय 2022 में पहुंचे रक्षामंत्री। उनके साथ सीडीएस अनिल चौहान सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद हैं। विभिन्न सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियां के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:15 PM (IST)
एयरफोर्स स्टेशन आगरा में आयोजित समन्वय 2022 में चिनूक की उड़ान देखते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। Air Show Agra समन्वय 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में आपदा से निपटने में भारत गुरु बनेगा। सुनामी हो या फिर भूकंप या अन्य किसी तरीके की आपदा सभी देशों की हर तरीके से मदद करेगा। इसकी वजह यह है कि अगर समय रहते आपदा की जानकारी प्राप्त हो जाएगी तो बचाव कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार बाढ़ आती थी लेकिन मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के चलते आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारत देश मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत तेजी से तरक्की कर रहा है। आपदा का पता लगाने में पूरी तरह से सक्षम है। 

loksabha election banner

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन से अपने संबोधन में रक्षामंत्री ने कहा कि अगर नाव में बड़ी संख्या में लोग सवार हैं और उसमें छेद हो जाता है तो किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है कि वह बचाव कार्य करे बल्कि हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह नाव के छेद को भरने का कार्य करे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हर तरीके की आपदा से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। आसियान देशों की भी हर तरीके से मदद कर रहा है। संयुक्त रूप से कार्य करने से आपदा से निपटने में आसानी रहती है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि भारत में सुरक्षा लगातार बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान परिवेश में किसी भी तरीके की दैवी आपदा से निपटने का पुख्ता प्लान होना जरूरी। समन्वय 2022 में इसी बात को लेकर जोर दिया गया है। अपने संबोधन के बाद रक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाई गई है। कुछ देर बाद ही वायुसेना के आसमान पर आकाशगंगा की टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। आकाशगंगा की टीम विमान से 1000 फीट की ऊंचाई से अधिक दूरी पर जाएगी और पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरेगी। ताजनगरी के आसमान पर AN32 विमान द्वारा उड़ान भरी गई है। यह विमान आकाशगंगा की टीम को जमीन पर उतार देगा। 

रक्षामंत्री के साथ समन्वय 2022 में सीडीएस अनिल चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं। एयर शाे का उद्घाटन भारतीय वायुसेना स्टेशन में फाइटर प्लेन सुखोई द्वारा हवाई करतब दिखाकर किया गया। ताजनगरी के आसमान पर il-78 विमान के साथ दो सुखोई विमानों ने उड़ान भरी है। अभी तक c130j हर्कुलस विमान दो एयरलाइट हेलीकॉप्टर द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है। हेलीकॉप्टर चिनूक द्वारा जमीन पर लगी आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। ताजनगरी के आसमान पर विमानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।

एयर शाे में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। 

यह भी पढ़ेंः Air Show in Agra Photo: आगरा के आसमान में सुखोई के बाद चिनकू की उड़ान, ये तस्वीरें कर देंगी आपको रोमांचित

आगरा एयरफोर्स स्टेशन में 28 से 30 सितंबर तक समन्वय-2022 आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियां के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। अभ्यास के दूसरे दिन दैवीय आपदा से निपटने के तरीके पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, ब्रुनेई, लाओस, कंबोडिया देशों के प्रतिनिधि दैवीय आपदा को लेकर अपने अनुभव बताएंगे।

एक ही छत के नीचे आपदा राहत का प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन शामिल होगा। मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) पर भी विचार विमर्श होगा। दोपहर एक बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और डेढ़ बजे से विमानों का हवाई करतब शुरू होगा। यह एक से डेढ़ घंटे तक चलेगा। इस दौरान उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल रविंद्र साही सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

इनके विशेषज्ञ व अधिकारी हो रहे शामिल

नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा (एनडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआइडीएम), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी), भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आइएनसीओआइएस) के विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.