आगरा, जागरण संवाददाता। शनिवार से तीन दिन तक फिर से बारिश होगी। 31 जनवरी से धूप निकलेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक वर्षा में विराम रहा लेकिन शनिवार से तीन दिन तक बादल छाएंगे और वर्षा होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

आंधी-तूफान आने की भी संभावनाएं

मौसम विभाग के अनुसार आंधी- तूफान आने की भी संभावना है। शुक्रवार को तेज धूप निकली तो घरों में महिलाएं सबसे ज्यादा कपड़े सुखाने के लिए दिखाई दीं। वहीं ठंडी हवाएं पूरे दिन चली तो सूरज की तपिश ढीली रही। ठंडी हवा ने चाय की खपत बढ़ा दी है। चाय की टपरियों पर पूरा दिन भीड़ लगी रही। काम पर निकलने वाले रोग स्वेटरों और जैकेटों पर रेनकोट और विंटचीटर पहन कर निकले।

ये भी पढ़ें...

Uttarakhand Weather Update: मौसम शुष्क, कड़ाके की ठंड से राहत, रविवार से भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार

ये भी पढ़ें...

Vanantara Resort Case: नार्को के लिए नहीं मिला स्लाट, एक से तीन फरवरी तक होगा पुलकित का पालीग्राफ टेस्ट

पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय

मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश के अनुसार वर्षा से तापमान में गिरावट नहीं आएगी बल्कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है, इस वजह से तापमान नहीं गिरेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तीन दिन तक आंधी और तूफान आने की भी संभावना है। 

Edited By: Abhishek Saxena