विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI पेमेंट पर पर नए चार्ज से आगरा के व्यापारियों में नाराजगी, प्रदर्शन करने की तैयारी

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:11 AM (IST)

Agra News: यूपीआई पर दो हजार रुपये से अधिक के पीटूएम लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपीआई पर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट से व्यापारी नाराज

  2. आगरा के व्यापारी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में

  3. दो हजार से अधिक के लेनदेन पर 0.4% शुल्क लागू होगा

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले यूपीआइ पर अब नए शुल्क की व्यवस्था व्यापारियों को रास नहीं आ रही है। नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) की नई व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर से पात्र पर्सन-टू-मर्चेंट (पीटूएम) यूपीआई लेन-देन में दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होगा।

75 हजार रुपये या उससे अधिक के लेन-देन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगा। यह शुल्क ग्राहक के बजाय व्यापारी पक्ष पर लागू होगा। नई व्यवस्था की घोषणा के बाद आगरा के व्यापारियों में नाराजगी है।

एकजुट होंगे शहर के व्यापारी, नए नियम के खिलाफ उठाएंगे आवाज

व्यापारियों का कहना है कि कारोबार पहले ही कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क उनकी लागत बढ़ाएगा। 

यह भी पढ़ें- आगरा जनकपुरी महोत्सव से पहले चमकेगा सिकंदरा, 12 करोड़ रुपये से विकास कार्य

व्यापारी नेता विकास मोहन बंसल ने कहा कि यूपीआई पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन भेजा जाएगा। कहा कि व्यापारियों की मांग पर विचार नहीं हुआ, तो व्यापारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की टैक्स चोरी पर फल विक्रेता के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए अधिकारी



व्यापारियों के साथ ज्यादती हो रही है। सभी लोगों को यूपीआइ के माध्यम से पेमेंट करने की आदत लग चुकी है, ऐसे में व्यापारियों का अधिक घाटा होगा।

-

विकास मोहन बंसल, व्यापारी नेता

नियम लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, इससे महंगाई होगी। सभी व्यापारी एकजुट होकर नियम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

-

चंद्रवीर सिंह, उपाध्यक्ष, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स

सरकार ने नए नियम व्यापारियों के लिए लागू किए हैं, लेकिन व्यापारी यह रकम ग्राहकों से ही वसूलेंगे। सरकार को प्राइज और उससे लगने वाला टैक्स की लिस्ट जारी करनी चाहिए।

-

अजय, शहरवासी

अभी सरकार ने व्यापारियों पर अतिरिक्त चार्ज लगाया है, किसी दिन जनता पर भी चार्ज लगा देंगे। युवा व्यापारियों के साथ हैं, इसको लेकर व्यापारियों को प्रदर्शन करना चाहिए।

-

विशाल शर्मा, शहरवासी