विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, परिवहन निगम को मिली पहली इलेक्ट्रिक बस; कीमत 1.40 करोड़ रुपये

Published: Sat, 08 Feb 2025 01:25 PM (IST)

Agra News आगरा के परिवहन निगम को पहली इलेक्ट्रिक बस मिल गई है। इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। जल्द ...और पढ़ें

Agra News: परिवहन निगम को मिली पहली इलेक्ट्रिक बस।
Agra News: परिवहन निगम को मिली पहली इलेक्ट्रिक बस।

HighLights

  1. 1.40 करोड़ रुपये की है एक बस, नोएडा सहित अन्य रूट में चलेंगी
  2. आइएसबीटी परिसर में बन रहा चार्जिंग स्टेशन
  3. दो सौ किलोमीटर की दूरी पर होंगी बसें संचालित

जासं, आगरा : राज्य परिवहन निगम (रोडवेज), आगरा परिक्षेत्र को के बेड़े में इलेक्ट्रिक बस भी शामिल हो रही हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे पहली इलेक्ट्रिक बस आगरा फोर्ट डिपो पहुंची। इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये है। जल्द ही 37 और बसें मिलेंगी।

आइएसबीटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। रोडवेज, आगरा परिक्षेत्र के पास 707 बसें हैं। यह सभी बसें बीएस-6 और 4 माडल की हैं। केंद्र सरकार से रोडवेज को नई इलेक्ट्रिक बसों के मिलने की घोषणा हुई थी। इसी आधार पर अब बसें मिलना चालू हुई हैं। इन बसों का संचालन आइएसबीटी से नोएडा, बरसाना, बुलंदशहर, बदायूं, फर्रुखाबाद शहरों के लिए किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 42 सीटर बसें में एसी बसों में पैनिक बटन के अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस लगा है। जल्द ही किराया घोषित किया जाएगा।

100 सिटी बसें चल रहीं 

शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें डेढ़ दर्जन रूट में चल रही हैं। वर्तमान में 40 बसें प्रयागराज में हैं। हर दिन 18 हजार यात्री सफर करते हैं और साढ़े तीन लाख रुपये का राजस्व मिलता है। 

पांच मार्च से सुबह पांच बजे से चलेंगी सिटी बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए एक बार फिर से सिटी बसों की टाइमिंग में बदलाव होने जा रहा है। पांच मार्च से बसें सुबह छह के बदले पांच बजे से चलना शुरू होंगी। बसें रात 11 बजे तक चलेंगी। वहीं मार्च के पहले सप्ताह में प्रयागराज से 40 सिटी बसें वापस जाएंगी। शहर के डेढ़ दर्जन रूट में 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। सबसे अधिक बसें एमजी रोड से होकर गुजरती हैं।

प्रयागराज से वापस आ जाएंगी 40 बसें

हर दिन 18 हजार यात्री सफर करते हैं और साढ़े तीन लाख रुपये का राजस्व मिलता है। डेढ़ माह पूर्व 40 बसों को प्रयागराज भेज दिया गया था। यह सभी बसें मार्च के पहले सप्ताह में आगरा आ जाएंगी। इन बसों को पुराने रूट पर चलाया जाएगा। वर्तमान में बसें सुबह छह से रात 10 बजे तक चल रही हैं। पांच मार्च से बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चलेंगी।

नए रूट होंगे चिन्हित

सिटी बसों को लेकर सर्वे भी होने जा रहा है। जल्द ही नए रूट को चिन्हित किया जाएगा। जिन रूट पर यात्री नहीं मिल रहे हैं। उन रूट पर बसों की संख्या को कम किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पुण्य में बॉलीवुड सितारों का 'संगम', राजकुमार राव और नीना गुप्ता ने लगाई गंगा में डुबकी

ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में समाजवादी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, पालिका के अधिशासी अधिकारी आवास पर जमा कब्जा हटेगा

मेट्रो स्टेशनों पर रहेगा फोकस

सिटी बसों की टाइमिंग के साथ इस तरीके से संचालित किया जाएगा कि छह मेट्रो स्टेशनों से होकर गुजरें। इससे यात्री मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। 

पांच मार्च से सिटी बसों की टाइमिंग में बदलाव किया जाएग। बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चलेंगी। अभी बसें सुबह छह से रात 10 बजे तक चल रही हैं। अभय सिंह, प्रभारी अधिकारी सिटी बस सेवा