आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पुलिस को सेक्सी की तलाश है। उसके विरूद्ध थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोप है कि सेक्सी के कहने पर पार्क में घूमने गए किशोर पर हमलावर ने गोली चला दी। जिसमें किशोर घायल हो गया। मामले में हमलावर,सेक्सी और अज्ञात छह को आरोपित बनाया गया है। आरोपित छात्र बताए गए हैं। हालांकि अभियोग में उनके पते का उल्लेख नहीं है।
जोनल पार्क में युवकों ने किया था हमला
मामले के अनुसार ताजगंज निवासी किशोर अपने दोस्त के साथ जोनल पार्क में एक दिसंबर को घूमने गया था। वहां पर पार्किंग में उसे पांच-छह युवकों ने ने घेर लिया। किशोर का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो धमकी देने लगे।इसी एक आरोपित ने अपने मोबाइल से किसी सेक्सी नाम के लड़के को फोन किया। उससे बातचीत करने के बाद आरोपित ने कहा कि इसी को गोली मारनी है। जिसके बाद आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली लगने से घायल हुआ था किशोर
किशोर के स्वजन का आरोप है कि युवक ने गोली फोन पर बात करने के बाद सेक्सी के कहने पर चलाई थी। पेट और हाथ में गोली लगने से किशोर घायल हो गया। घटना को बाद हमलावर वहां से भाग गए। मामले में घायल किशोर के पिता ने सेक्सी समेत अन्य आरोपितों के विरूद्ध अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपित छात्र बताए गए हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरे पति के घर में घुसकर पत्नी को किया घायल
पति के शराब पीने और मारपीट करने से परेशान होकर पत्नी ने उसे छोड़ दिया। बेहतर भविष्य के लिए दूसरा जीवनसाथी तलाश किया। उसके साथ रहने लगी। जिससे क्रुद्ध होकर पहले पति उसके घर पहुंच गया। धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें...
महिला के अनुसार टेढ़ी बगिया निवासी पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। जिसके चलते उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया। वह लिए दूसरा जीवनसाथी तलाश किया। उसके साथ ताजगंज इलाके में आकर रहने लगी। जिससे क्रुद्ध पति उसे खोजता हुआ वहां पहुंच गया। नशे में उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। मामले में ताजगंज थाने में पति के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।