Agra MLC Result: नवीन गल्ला मंडी में मतगणना शुरू, प्रत्याशी डटे; सपा ने बनाई खास रणनीति
आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना नवीन गल्ला मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई ...और पढ़ें

मतगणना स्थल का जायजा लेकर बाहर निकलते डीएम मनीष बंसल।
HighLights
आगरा एमएलसी चुनाव मतगणना नवीन गल्ला मंडी में शुरू।
कड़ी सुरक्षा और 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra MLC Election Result 2026 आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह नवीन गल्ला मंडी स्थल पर शुरू होने जा रही है। मतगणना को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। मंडी परिसर के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही अन्दर प्रवेश दिया जा रहा है। डीएम मनीष बंसल ने सुबह नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। दूसरी ओर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मतगणना स्थल के बाहर डेरा डालते हुए अपनी अंतिम रणनीतियों पर गहन मंथन किया।
इस दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और मतगणना एजेंटों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहें और अपनी नजरें नतीजों पर बनाए रखें। भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी, निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीष पाल सिंह के समर्थक भी डेरा डाले हुए हैं।
यह भी पढ़ें- आगरा MLC चुनाव, ज्यादा लंबा नहीं होगा रिजल्ट का इंतजार, 14 टेबल्स पर होगी वोटों की गिनती
प्रशासनिक तैयारियों के मुताबिक, वोटों की गिनती के लिए कुल 14 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर कार्मिकों को तैनात किया गया है। इस चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी की निगाहें अब शुरुआती रुझानों और नतीजों पर टिकी हुई हैं।
मतगणना में 510 कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में सुबह 12 जिलों के स्ट्रांग रूम को खोला गया। शिक्षक में 12 और स्नातक चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे पहले सभी बैलेट पेपर की 100-100 की गड्डी बनेगी और फिर मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आएगा।
एमएलसी चुनाव की दोनों सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। खंड में 412 बूथों में 2.30 लाख मतदाता हैं। अगर शिक्षक चुनाव की बात की जाए तो 150 बूथों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह से स्नातक चुनाव में 262 बूथों में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था।
