विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में नगर निगम की जमीन पर बनेगा मेट्रो स्टेशन, अगले माह से शुरू होगा निर्माण

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:48 PM (IST)

आगरा में नगर निगम कार्यालय की 1000 वर्ग मीटर भूमि पर मेट्रो स्टेशन बनेगा। यूपीएमआरसी टीम ने भूमि का सर्वे किया है और अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नगर निगम की 1000 वर्ग मीटर भूमि पर मेट्रो स्टेशन।

  2. यूपीएमआरसी टीम ने भूमि का सर्वे पूरा किया।

  3. अगले माह से स्टेशन के पिलरों का निर्माण शुरू।

जागरण संवाददाता, आगरा। एमजी रोड स्थित नगर निगम कार्यालय की एक हजार वर्ग मीटर भूमि पर मेट्रो स्टेशन बनेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने शनिवार को भूमि का सर्वे किया।

स्टेशन निर्माण के लिए अधिकांश हिस्सा निगम के पार्क का लिया जाएगा। अगले माह से स्टेशन के पिलरों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। कार्य को पूरा होने में चार से पांच माह का समय लगेगा। भूमि के ट्रांसफर की मांग की गई है।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर बन रहा है। यह कॉरिडोर एमजी रोड से होकर गुजरेगा। सदर बाजार चौराहा से हरीपर्वत चौराहा तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण हरीपर्वत चौराहा से सूरसदन तिराहा तक कार्य बंद है। सूरसदन तिराहा के पास कार्य तेजी से चल रहा है।

तिराहा के पास मेट्रो का स्टेशन प्रस्तावित है। स्टेशन के लिए नगर निगम कार्यालय की एक हजार वर्ग मीटर भूमि ली जाएगी। शनिवार को यूपीएमआरसी की टीम ने भूमि को चिन्हित किया। यह भूमि एमजी रोड के फुटपाथ, पार्क की है।

इसी हिस्से में मेट्रो का पिलर बनेगा। ऐसे में जल्द ही बैरिकेडिंग भी की जाएगी। परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि सबसे अधिक भूमि निगम के पार्क की है। भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। एक हजार वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण होगा।

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल तोड़ा, न खोला एक भी बोल्ट; FOB हटाए बिना रखा यू-गर्डर

यह भी पढ़ें- कानपुर वालों के लिए खुशखबरी! IIT से नौबस्ता तक हर 5 मिनट में मिलेगी मेट्रो, दीपावली से पहले शुरू करने की तैयारी