विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरबूज तोड़ने की सजा, हत्या कर निकाली आंख, तनाव और पुलिस फोर्स के बीच किशोर का अंतिम संस्कार

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 02 May 2026 01:47 PM (IST)

आगरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर एक किशोर की हत्या कर उसकी आंख निकाल ली गई। गांव में तनाव ...और पढ़ें

आगरा के पास जगनेर में गांव रंधीरपुरा में जुटी ग्रामीणों की भीड़।

आगरा के पास जगनेर में गांव रंधीरपुरा में जुटी ग्रामीणों की भीड़।

जागरण संवाददाता, आगरा। खेत में घुसकर तरबूज तोड़ लेने पर किशोर की हत्या के 24 घंटे बाद तक गांव में तनाव की स्थिति है।

किशोर की हत्या के साथ ही उसकी आंख भी निकाली गई है। पुलिस की मौजूदगी में शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। ग्रामीणों को शक है कि खेत किराए पर लेने वाले मुस्लिमों ने हत्या की है।

बरेली-बदायूं के लोगों को गांव में बिना सत्यापन के खेत किराए पर दे दिए गए हैं। खेतों पर रहकर वह तरबूज और खरबूजे की खेती कर रहे हैं। खेती करने वाले अपराधी तो नहीं इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है।

खास बात यह है कि यहां पुलिस का सूचना तंत्र भी फेल हो गया। तीन महीने से गांव में रह रहे बाहरी लोगों की भनक तक नहीं लगी। बसई जगनेर के गांव रंधीरपुरा व आसपास के गांव के किसानों ने अपने खेत बदायूं, रायबरेली, शाहजहांपुर के लोगों को किराए पर दे रहे हैं।

प्रति बीघा खेत 25 हजार रुपये दिया गया है। खेत किराए पर लेने वाला व्यक्ति कौन है, इसकी खेत मालिकों को जानकारी तक नहीं है। रंधीरपुरा में किशोर की हत्या के बाद उसके पिता को भी खुद नहीं पता था कि जिन्हें उन्होंने खेत किराए पर दिए हैं, वह कहां के रहने वाले हैं।

उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति नासिर का नाम पता था और बदायूं का रहने वाला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं मालूम था। खेत लेने वाले अपराधी तो नहीं है, इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है।

चौकाने वाली बात यह है कि तीन महीने से बाहरी लोग गांव में रहकर खेती कर रहे थे, लेकिन पुलिस को उनकी भनक तक नहीं थी। इसीलिए उनका सत्यापन नहीं हुआ। किशोर की हत्या के बाद से ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें- खेत से तरबूज तोड़ा तो बच्चे की कर दी हत्या, आगरा में जघन्य हत्याकांड, हिंदू-मुस्लिम टकराव पर फोर्स सतर्क