विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में मेड़ की मिट्टी के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में युवती की मौत; 5 लोग हुए घायल

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:56 PM (IST)

आगरा के फतेहाबाद में खेत की मेड़ के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. खेत की मेड़ के विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग।

  2. फायरिंग में 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत।

  3. पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो आरोपी हिरासत में।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद(आगरा)। निबोहरा का गांव गढ़ी धर्मजीत रविवार शाम को खेत की मेड़ की मिट्टी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करके 18 वर्ष की युवती की हत्या कर दी। गोली मारकर पांच लोगों को घायल कर दिया। लाइसेंसी हथियारों से ताबड़़तोड़ गोलियां चलाने गांव में दहशत फैल गई, ग्रामीण मौके से भाग खड़े हुए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हास्पीटल में भर्ती कराया। मामले में दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दुस्साहसिक घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

घटना रविवार की शाम पांच बजे की है। गांव गढ़ी धर्मजीत निवासी रमेश चंद्र और अजमेर सिंह के खेत आसपास हैं। शाम को मेड़ काटने काे लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। रमेश चंद्र पक्ष के लोगों ने मेड़ काटने से मिट्टी अपने खेत में आने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जिसका अजमेर सिह ने विरोध किया। उसका कहना था कि मेड़ काटने के बाद मिट्टी उसके खेत में है थी।

दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर रमेश चंद्र पक्ष के लोग अपने मकान पहुंचे और अपने लाइसेंसी बंदूक लेकर गली में अजमेर सिंह पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमले में अजमेर सिंह के भतीजे राजेंद्र की 18 वर्ष की बेटी ब्रजेश की गर्दन में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वह बारहवीं कक्षा की छात्रा थी।

फायरिंग में गोली लगने से अजमेर सिंह उनका बेटा जितेंद्र सिंह व हरेंद्र तथा मनोहर सिंह की बेटियां भावना एवं मधु गंभीर रूप से घायल हो गईं। कई राउंड गोलियां चलने से ग्रामीण घरों में दुबक गए। गली में सन्नाटा पसर हो गया। वारदात के बाद हमलावर रमेश चंद्र व अन्य भाग गए। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से खोखे एकत्रित किए हैं।

घायलों को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हास्पीटल में भर्ती कराया है। डीसीपी ने बताया कि महिला मल्ला देवी समेत दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की बात सामने आयी है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की है।

यह भी पढ़ें- जयंत चौधरी विधानसभा चुनाव से पहले दिखाएंगे 'दम': 12 को आगरा में रालोद की सभा, फतेहपुर सीकरी में शक्ति प्रदर्शन