विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोलमाल है या मनमानी? पड़ोसी से नाम पूछकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सवाल उठे तो अफसरों ने दिया ये जवाब

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:52 PM (IST)

बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान पर सवाल उठ रहे हैं, उपभोक्ता आरोप लगा रहे हैं कि बिना जांच के रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजली चोरी अभियान में बिना जांच रिपोर्ट दर्ज होने के आरोप।

  2. उपभोक्ताओं का दावा, शिकायत करने वालों को बनाया जा रहा निशाना।

  3. मुख्य अभियंता ने साक्ष्य मिलने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, आगरा। बिजली चोरी के विरुद्ध चल रहे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) और प्रशासन के संयुक्त अभियान पर सवाल खड़े होने लगे हैं। उपभोक्ता आरोप लगा रहे हैं कि उनके यहां पर चेकिंग ही नहीं हुई और रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उपभोक्ता वीडियो की मांग कर रहे हैं। इस तरह की शिकायतें विवेचना के लिए पहुंच रहे एंटी थेप्ट थाने के विवेचकों के सामने भी आ रहीं हैं।

रोज कम से कम 70 से 80 रिपोर्ट

सर्वाधिक लाइनलास वाले फीडरों से पोषित गांवों में बिजली चोरी को रोके जाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर रोज कम से कम 70 से 80 रिपोर्ट दर्ज भी हो रही हैं। कार्रवाई के दौरान लाइनमैन से लेकर जेई पर आरोप भी लग रहे हैं। नगला लालदास के रमेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई पक्षपात के आधार पर की जा रही है।

मुकेश कुमार ने बताया कि उनके मीटर से बिजली उपभोग की जा रही है। बावजूद इसके चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जिनके यहां पर चोरी से बिजली जल रही है, उनके यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कटौती और फाल्ट आदि की शिकायत करने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वर्षों से जमे लाइनमैन जेई और एसडीओ की कमाई का जरिया बना हैं। निष्पक्ष जांच कराए जाने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अगर किसी उपभोक्ता के साथ ऐसा हुआ है तो, निश्चित रूप से इसके लिए जिम्मेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

-कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल

यह भी पढ़ें- सोकर उठते ही मिलेगा सरप्राइज, मॉर्निंग रेड अभियान में बिजली चोरों के घर सुबह-सुबह पड़ेगा बिजली विभाग का छापा

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दिल्ली में पंजीकरण शुरू, CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ