विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दिल्ली में पंजीकरण शुरू, CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 21 Sep 2026 04:34 PM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। इस योजना ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पंजीकरण शुरू।

दिल्ली में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पंजीकरण शुरू।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना पंजीकरण का शुभारंभ किया।

  2. दिल्ली सरकार 3 किलोवाट तक सोलर पैनल का खर्च उठाएगी।

  3. यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' सिद्धांत पर आधारित है।

एएनआई,नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत खुशी का पल है और इसे दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की एक बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है, जिसका सीधा लाभ दिल्लीवासियों को मिलेगा। जहां पिछली सरकारें मुफ्त की राजनीति करती रहीं, वहीं वर्तमान सरकार विकास की राजनीति करती है। इसलिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दिल्ली में हरित ऊर्जा पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने की लागत वहन करेगी सरकार

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने की पूरी लागत वहन करेगी। उपभोक्ता को एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से दिल्लीवासी इस पोर्टल के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं। दिल्ली सरकार 2.25 लाख घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का काम इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस