Agra News: एक काल के बाद रची थी हत्या की साजिश, हत्यारोपित पति बोला- पत्नी से बहुत करता था प्यार
Agra News आगरा में दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी। हत्या के आरोपी विवाहिता और उसके प्रेमी की नृशंस हत्या करने के बाद थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या के पीछे की वजह सामने आईं।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना के तहत विवाहिता और उसके प्रेमी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी में विवाहिता से मिलने आए प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ लिया। दोनों को गली में दौड़ाकर डंडों से पीटा, जमीन पर गिरने के बाद बांक से उनके गले काट दिए।
आरोपित गौरव ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। रिश्ते के मौसेरे भाई शिवम पर भी बहुत भरेासा करता था। शिवम भी चांदी के पाजेब बनाने का काम करता है। गौरव ने बताया कि नवंबर में उसके भाई अभिषेक की शादी हुई थी। उस दौरान शिवम का उनके घर ज्यादा आना-जाना हुआ था। उसी दौरान उसने उसकी पत्नी पूजा को अपने जाल में फंसा लिया।
पूजा को उसके खिलाफ भड़काया और तलाक लेने को कहा। उसके कहने पर पूजा ने उत्पीड़न के आरोप लगाए। 10 अप्रैल को पूजा अपने मायके चली गई।पंचायत के बाद 21 मई को पत्नी को वह मायके से लेकर आए। जब पत्नी मायके में थी तो छानबीन में उसे पता चला कि शिवम ने उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसा रखा है। बातचीत के लिए उसे एक मोबाइल भी दे रखा था। जिसे पत्नी छिपाकर रखती थी।
गौरव सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से दो मिस्ड काल थी। तीसरी बार काल आई तो उसने काल रिसीव करके स्पीकर आन कर दिया।
दूसरी ओर से पहले लड़की ने बात की फिर शिवम बात करने लगा। उसकी पत्नी से कहने लगा कि वापस लौटकर क्यों आई? तय तो यह हुआ था कि गौरव को तलाक देना है। मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा भी लिखाना है। वह सब कुछ सुन रहा था।
ये भी पढ़ें...
उसके कहने पर पूजा ने शिवम को मोबाइल देने दोपहर दो बजे घर बुला लिया। बातचीत के बाद पूजा से गौरव ने फोन छीन लिया। इसके बाद हत्या की साजिश रची। शिवम जब मोबाइल देने आया तब पूजा प्रथम तल पर रेलिंग के पास खड़ी थी। जैसे ही शिवम उसे मोबाइल देने पहुंचा, सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।