विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime News: दिन दहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, भाई ने ही संपत्ति के विवाद में चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

By Ali AbbasEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 26 Nov 2022 12:42 PM (IST)

Agra Crime News शाहगंज बाजार स्थित गली की घटना फायरिंग में भाभी भी हुई घायल। पिता की संपत्ति में बहन ...और पढ़ें

शाहगंज क्षेत्र में अपने ही भाई के हाथाें मारी गई पूनम का फाइल फोटो। मौके पर पहुंची पुलिस।
शाहगंज क्षेत्र में अपने ही भाई के हाथाें मारी गई पूनम का फाइल फोटो। मौके पर पहुंची पुलिस।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शाहगंज के जोगीपाड़ा ने शनिवार की सुबह संपत्ति के विवाद में भाई ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या कर दी। वहां मौजूद उसकी भाभी भी गोली लगने से घायल हो गईं। घटना से बाजार से बाजार में दहशत फैल गई, दुकानें बंद हो गईं। बहन ने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया था, उसे छीनकर भाग गया। आरोपित सुपारी लेकर हत्या कराने वाले ओपी और लाला के भतीजा है।

सीने और कनपटी में लगी गोलियां

घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। निक्कू चौधरी उर्फ ललित ने अपनी सगी बहन 25 वर्षीय पूनम चौधरी को दो गोलियां मारीं। एक गोली सीने और दूसरी कनपटी में लगी है। विधवा भाभी नीलू की बांह में गोली लगी है। हत्या करने के बाद आरोपित वहां से भाग गया। पुलिस काे हत्याकांड की सूचना करीब आधा घंटे बाद मिली। वह मौके पर पहुंची तो निक्कू का कर्मचारी रामेश्वर और बुआ निर्मला मिलीं।

यह भी पढ़ेंः Breaking: नकली मोबिल आयल माफिया की 16 करोड़ की संपत्ति आगरा में जब्त, सुर्खियों में रहा था आरोपित

।

संपत्ति का चल रहा था विवाद

एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर निक्कू की बुआ निर्मला और कर्मचारी रामेश्वर मिले। निर्मला ने पुलिस को बताया कि निक्कू का बहन पूनम और भाभी नीलू से संपत्ति का विवाद चल रहा था। मार्च 2021 में पूनम की मां और दिसंबर में पिता यतेंद्र की मृत्यु हो गई थी। निक्कू के बड़े भाई रुपेश की 16 वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीलू को भी निक्कू खर्चा नहीं दे रहा था। वह अपने मायके सलेमपुर बुलंदशहर में रहती है। बहू नीलू को ससुर पढ़ाई और परवरिश के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये महीने देते थे।

चार दिन पहले शादी में आई थी भाभी

निक्कूू ने यह खर्च देना भी बंद कर दिया था। वह चार दिन पहले आगरा शादी में शामिल होने आई थी। उन्होंने भी निक्कू से अपना खर्चा मांगा था। घर के बाहर करीब दो दर्जन दुकान हैं, जिनका किराया आता है। पूनम और नीलू द्वारा अपना हिस्सा मांगने से निक्कूू उनसे रंजिश मानने लगा था।

रिवाल्वर से चलाईं गोलियां

कर्मचारी रामेश्चर ने पुलिस को बताया कि मुख्य बाजार में निक्कू की झाड़ू की दुकान है। सुबह नीलू को जब निक्कू ने खर्चा देने से मना कर दिया तो उसने गुस्से में दुकान पर ताला लगा दिया। इस दौरान पूनम ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया था। जिसके बाद वह घर के अंदर आ गई। पीछे से नीलू भी आ गई। इसी दौरान निक्कू घर के अंदर से आया और उसने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले बहन की हत्या की, इसके बाद भाभी की हत्या करने का प्रयास किया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से गली का बाजार में बंद हो गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।।

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup का जुड़ाव आगरा से भी, यहां बनी शानदार ट्राफी करेगी विजेता खिलाड़ियों को रोमांचित