विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime News: नकली मोबिल आयल माफिया की 16 करोड़ की संपत्ति आगरा में जब्त, सुर्खियों में रहा था आरोपित

By Ali AbbasEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 26 Nov 2022 01:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Nov 2022 10:39 PM (GMT+05:30)

Agra Crime News आगरा के थाना छत्ता के अन्तर्गत नकली मोबिल आयल माफिया शान मोहम्मद की संपत्ति पर हुयी जब्तीकरण ...और पढ़ें

थाना छत्ता के अन्तर्गत नकली तेल माफिया के खिलाफ कार्यवाही।
थाना छत्ता के अन्तर्गत नकली तेल माफिया के खिलाफ कार्यवाही।

आगरा, जागरण संवाददाता। नकली मोबिल आयल माफिया शान मोहम्मद की पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत 16.43 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने उसके तीन मकानों, तीन भूखंड और एक दुकान को जब्त करने की कार्रवाई की। आरोपित के दो बैंक खो भी सीज किए। पुलिस के अनुसार आरोपित ने यह सारी संपत्ति अवैध तरीके से कमाई करके बनाई थी।

इलाके में मुनादी के बाद एक्शन

एसपी सिटी और सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा, एसीएम द्वितीय कृष्णानंद तिवारी, तहसीलदार सदर आशीष कुमार ने शनिवार को फोर्स के साथ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की। इससे पहले इलाके में मुनादी भी कराई। पुलिस के अनुसार संपत्ति की सर्किल रेट में कीमत 4.18 करोड़ रुपये है। बाजार के हिसाब से उसका वर्तमान मूल्य 16.47 करोड़ रुपये है।

जब्त की गई संपत्ति

  • 366 वर्ग मीटर का एक भूखंड मौजा मोहम्मदपुर शान माेहम्मद के नाम, मूल्य 48 लाख रुपये
  • 504 वर्ग मीटर का एक भूखंड, मूल्य 58.31 लाख रुपये
  • छत्ता बाजार में 91.66 वर्ग मीटर का मकान, मूल्य 53.79 लाख रुपये
  • कचहरी घाट छत्ता में 161.82 वर्ग मीटर का मकान, मूल्य 1.19 करो़ड़ रुपये
  • हरीपर्वत के स्वदेशी बीमा नगर में 48.30 वर्ग मीटर की एक दुकान, मूल्य 66.31 लाख रुपये
  • छत्ता इलाके में 83.51 वर्ग मीटर का एक भूखंड, मूल्य 11.63 लाख रुपये
  • छत्ता इलाके में 87.50 वर्ग मीटर दोमंजिला मकान, मूल्य 41.14 वर्ग मीटर
  • शान मोहम्मद का बैंक आफ बड़ौदा जीवनी मंडी के खाते में जमा 4,798 रुपये
  • शान मोहम्मद का पंजाब नेशनल बैंक बेलनगंज खाते में जमा 21,722 रुपये
  • एक बुलट बाइक, मूल्य 1.10 लाख रुपये
  • पत्नी रेशमा के नाम से पातीराम गली में 83.61 लाख रुपये, मूल्य 18.09 लाख रुपये

करता था नकली मोबिल आयल तैयार

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि छत्ता की पातीराम गली निवासी शान मोहम्मद उर्फ शन्नो नकली मोबिल आयल तैयार करता था। जिसे विभिन्न कंपनियों के डिब्बों में पैक करके बेचता था। आरोपित के विरुद्ध सात मामले दर्ज हैं। पहला अभियोग वर्ष 2009 में दर्ज हुआ था। जिसमें धोखाधड़ी, कूट रचित प्रपत्र तैयार करना, कापी राइट एक्ट, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के अभियोग हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत शान और उसकी पत्नी रेशमा की संपत्ति कुर्क करने के आदेश डीएम ने दिए थे।