विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: आगरा कॉलेज में बड़ा उलटफेर, उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पहले स्थान पर रहे प्रो. अनुराग शुक्ला निलंबित

Published: Wed, 14 Feb 2024 08:42 AM (IST)

Agra News In Hindi Today जांच पूरी होने के बाद संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय ने उनके निलंबन के आदेश ...और पढ़ें

आगरा कालेज प्राचार्य निलंबित, मंत्री पर उठाई अंगुली
आगरा कालेज प्राचार्य निलंबित, मंत्री पर उठाई अंगुली

HighLights

  1. आगरा कालेज प्राचार्य निलंबित, मंत्री पर उठाई अंगुली
  2. वित्तीय अनियमितताओं और गुटबाजी का आरोप

जागरण संवाददाता, आगरा। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला को निलंबित कर दिया है। उन पर शिक्षकों के बीच गुटबाजी करा शैक्षिक माहौल खराब करने का भी आरोप है। निलंबन के बाद प्रो. शुक्ला ने उच्च शिक्षामंत्री पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि मंत्री के पुत्रों की नियुक्ति न करने पर उन्हें निलंबित किया गया है। उनकी जगह डा. सीके गौतम को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।

उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पहले स्थान पर रहे प्रो. अनुराग शुक्ला को 23 अक्टूबर, 2021 को आगरा कालेज के प्राचार्य का पदभार मिला था। पदभार ग्रहण करने के बाद पिछले वर्ष शिक्षकों में गुटबाजी के बाद कई दिनों तक आंदोलन चला। शिक्षकों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर 31 मई, 2023 को शासन ने चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने वित्तीय अनियमितताओं के साथ कालेज में शिक्षकों की गुटबाजी के लिए उन्हें दोषी माना। 

ये भी पढ़ेंः UP Politics: लोकसभा चुनावों से पहले विरोधियों को लगा तगड़ा झटका, ढाई सौ से अधिक नेताओं की भाजपा में घर वापसी

मंत्री पर लगाए आरोप

उच्च शिक्षा मंत्री अपने बेटे की नियुक्ति करवाना चाहते थे। उनके बेटे चयन प्रक्रिया के दौरान साक्षात्कार देने तक नहीं आए। मंत्री द्वारा उनकी नियुक्ति और प्रवेश सहित अन्य कार्य बताए गए, उनके कार्य नहीं किए तो निलंबित करा दिया। डा. सीके गौतम कार्यवाहक प्राचार्य बनाया है, वे वरिष्ठता क्रम में 16वें क्रम पर हैं और प्रोफेसर भी नहीं हैं। उन पर पिछले वर्ष मुकदमा दर्ज कराया था। प्रो. अनुराग शुक्ला, प्राचार्य आगरा कालेज

जांच होने तक प्राचार्य को निलंबित किया गया है ऐसे में अर्हता क आधार पर कार्यवाहक प्राचार्य बनाए जाने का कोई नियम नहीं हैं। प्रो. अनुराग शुक्ला ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। ब्लैक बोर्ड कम रेट में खरीद कर अधिक रेट के बिल लगाए गए, स्टाफ क्लब के गठन में गड़बड़ी की। कालेज में शैक्षणिक परिवेश को सुधारने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। डा. सीके गौतम, कार्यवाहक प्राचार्य आगरा कालेज

पूर्व प्राचार्य द्वारा आरोप झूठे लगाए गए हैं। जांच ठीक हुई है, एक ही बार जांच हुई है। जैसा मेरी जानकारी में आया है। जांच के दौरान प्रो. अनुराग शुक्ला ने कोई प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए। रिपोर्ट मेरे पास आई, इसके बाद संयुक्त सचिव के स्तर से कार्रवाई की गई है। योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।