यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: लोकसभा चुनावों से पहले विरोधियों को लगा तगड़ा झटका, ढाई सौ से अधिक नेताओं की भाजपा में घर वापसी
Bareilly News In Hindi Today पूर्व पार्षदों ने की घर वापसी 235 ने थामा भाजपा का दामन। सिविल लाइंस स्थित ...और पढ़ें

HighLights
- 13 पूर्व पार्षदों ने घर वापसी की
- रुठे हुए कार्यकर्ताओं को भी मनाया
जागरण संवाददाता, बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना कुनबा मजबूत करने में जुटी है। मंगलवार को मिलन समारोह में कई पूर्व पार्षदों ने घर वापसी की। सपा समेत अन्य दलों से आए लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में शहर विधानसभा से 165 और कैंट विधानसभा क्षेत्र से 70 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें भाजपा के 13 पूर्व पार्षदों ने घर वापसी की। सपा के कई कार्यकर्ता, अन्य संगठनों समेत समाजसेवी शामिल रहे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान बराबर है। पार्टी सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। बोले, सभी के सहयोग से प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी।
सांसद ने किया स्वागत
सांसद संतोष गंगवार ने सभी का स्वागत किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा में बिना भेदभाव के सभी का कार्य होता है। महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि पार्टी में खुले मन से कार्य करिए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी को पटका और माला पहनाई। सदस्यता अभियान के संयोजक उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, डा. सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, बिक्रम सिंह, डा. तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा आदि रहे।
भाजपा कार्यालय पर 235 लोगों ने ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद संतोष गंगवार, महापौर डा.उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l
