आगरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पलटी कार, NH-19 पर लगा भीषण जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रामबाग फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई।

इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं और हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
HighLights
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी।
टक्कर से कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
दुर्घटना के कारण डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार शाम रामबाग फ्लाईओवर से वाटरवर्क्स की ओर जाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। राहगीरों ने कार सवार को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना मंगलवार शाम सवा पांच बजे की है। सिकंदरा निवासी अभिनव सेंग अपनी टाटा नेक्सन कार से फिरोजाबाद से घर लौट रहे थे। रामबाग फ्लाईओवर पार करके वाटरवर्क्स की बढ़ रहे थे। उनकी कार के आगे एक ओर कार चल रही थी। पीछे से एक ट्रक आ रहा था।
बताते हैं हाईवे किनारे आटो चालकों के खड़े होने और लोगों की भीड़ के कारण अभिनव के आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर अभिनव ने भी ब्रेक लगाकर कार रोक ली। तेज रफ्तार ट्रक का चालक ब्रेक नहीं लगा सका, कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर कार सड़क पर पलट गई।
मौके पर जुटे राहगीरों ने काफी प्रयास के बाद कार में फंसे अभिनव को बाहर निकाला। अभिनव को मामूली चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- बस्ती के रुधौली-बखिरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पूर्व बीडीसी समेत दो की मौत और एक गंभीर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।