विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता के चौंकाने वाले आंकड़े: पीक थूकने के 7,457 दाग, 8.10 लाख का जुर्माना

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:54 AM (IST)

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के दावों के बावजूद, पिछले दो वर्षों में 7,457 थूकने की घटनाओं से परिसर ...और पढ़ें

आगरा छावनी स्टेशन।

आगरा छावनी स्टेशन।

HighLights

  1. कैंट स्टेशन पर 7,457 थूकने की घटनाएं दर्ज हुईं।

  2. रेलवे ने गंदगी फैलाने वालों से 8.10 लाख रुपये वसूले।

  3. आरटीआई से खुलासा, जुलाई में सर्वाधिक मामले सामने आए।

अली अब्बास, आगरा। देश-विदेश के पर्यटकों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता। यहां पर स्वच्छता को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, समय पर स्वच्छ रखने को लेकर अभियान चलाए जाते हैं। जगह-जगह चेतावनी लिखी हुई है कि परिसर में गंदगी फैलाना या थूकने पर जुर्माना है।

इसके बावजूद दो वर्ष के दौरान स्टेशन परिसर में 7,457 धब्बे इन दावों काे मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। लोग लोग स्टेशन परिसर में थूकने से बाज नहीं आ रहे।

सूचना के अधिकार से मिले चौंकाने वाले आंकड़े

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।अगस्त 2024 से अगस्त 2026 के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में 7,457 लोगों द्वारा थूक कर गंदगी फैलाई गई। हालांकि रेलवे ने उक्त लोगों पर 8.10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाया। दो वर्ष के आंकड़ों में इस वर्ष जुलाई में सर्वाधिक 1,202 लोगों ने स्टेशन परिसर में जगह-जगह थूक कर गंदगी फैलाई। जिन पर 1.23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के दावे को लेकर सूचना के अधिकार में जानकारी हासिल करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता शुभम सोनी कहते हैं कि लोगों की गंदी आदत से देश-दुनिया में शहर की गलत तस्वीर बनती है। जिसमें सुधार की जरूरत है।

cant small gutkha

कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में अगस्त 2024 से 2026 के दौरान 7,457 ने थूक कर फैलाई गंदगी

यहां पर सबसे अधिक धब्बे

शुभम सोनी बताते हैं कि लोग सबसे अधिक कैंट स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखे गमलों और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों पर बने टिन शेड पर थूकते हैं। गमलों के आसपास थूक के निशान दिखाई नहीं देते हैं, जिसका लोग फायदा उठाते हैं।

सूचना के अधिकार से मिले आंकड़े: वर्ष 2024, माह धब्बे जुर्माना वसूला

  • अगस्त 143 14,350
  • सितंबर 210 21,050
  • अक्टूबर 529 52,900
  • नवंबर 134 14,100
  • दिसंबर 103 10,350

वर्ष 2025: माह धब्बे जुर्माना वसूला

  • जनवरी 227 22,750
  • फरवरी 167 16,700
  • मार्च 192 19,200
  • अप्रैल 186 21,900
  • मई 116 14,250
  • जून 68 7,700
  • जुलाई 92 11,050
  • अगस्त 152 22,700
  • सितंबर 197 25,200
  • अक्टूबर 199 23,200
  • नवंबर 126 16,950
  • दिसंबर 207 24,950

वर्ष 20268: माह धब्बे जुर्माना वसूला

  • जनवरी 264 33,600
  • फरवरी 293 34,100
  • मार्च 603 66,300
  • अप्रैल 530 57,500
  • मई 665 69,100
  • जून 813 83,450
  • जुलाई 1,202 1,23,250
  • अगस्त 39 3,900 

वहीं प्लेटफार्म बदलने के लिए सीढ़ियों से जाते वक्त जगह-जगह थूक के निशान मिल जाते हैं। इसके अलावा डीआरएम कार्यालय के बराबर से जहां बसें खड़ी होती हैं, वहां पर लघुशंका करते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों को यहां पर अक्सर गंदगी मिलती है।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मेरठ में 24-25 को बारिश से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में सर्दी का आगमन

यह भी पढ़ें- डॉक्टर और कर्मचारियों ने जमीन पर गिराकर पीटा मरीज, फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में पट्टी कराने पहुंचा था युवक