आगरा: एकलव्य स्टेडियम कर्मचारी को दारोगा ने लात-घूंंसों से पीटा, प्रवेश कार्ड मांगने पर हुआ विवाद
एकलव्य स्टेडियम के कर्मचारी रोहित कुमार को प्रवेश कार्ड मांगने पर महिला से विवाद के बाद दारोगा ने चौकी पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एकलव्य स्टेडियम कर्मचारी को दारोगा ने चौकी पर पीटा।
महिला से प्रवेश कार्ड मांगने पर हुआ था विवाद।
कर्मचारी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर पुलिस आयुक्त से शिकायत की।
जागरण संवाददाता, आगरा। एकलव्य स्टेडियम में प्रवेश कार्ड मांगने पर कर्मचारी का महिला से विवाद हो गया। महिला के शिकायत करने पर कर्मचारी को सौदागर लाइन चौकी पर बुलाकर दारोगा ने उसकी लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। छह घंटे तक चौकी में बैठाने के बाद जेल भेजने की धमकी देकर जबरन माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ा दिया। कर्मचारी ने अपने साथ हुई अभद्रता की मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली।
यह रिकॉर्डिंग इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रही है। कर्मचारी द्वारा पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई है। डीसीपी सिटी ने एसीपी हरीपर्वत को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।
महिला से स्टेडियम में प्रवेश कार्ड मांगने पर कर्मचारी रोहित कुमार से हुआ था विवाद
कर्मचारी रोहित कुमार ने बताया कि वह एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका काम स्टेडियम में आने वाले लोगों के प्रवेश द्वार पर आईडी कार्ड की जांच करना है। वह 23 अक्टूबर को प्रवेश द्वार पर आईडी कार्ड की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला स्टेडियम में प्रवेश करने लगी। उससे प्रवेश के लिए आईडी कार्ड मांगा तो महिला ने कहा कि वह सौदागर लाइन चौकी रिक्की पूनिया को जानती है। उन्होंने बिना आईडी के उसे प्रवेश देने से मना कर दिया।
महिला वहां से चली गई, दोपहर एक बजे चौकी प्रभारी का फाने उनके पास आया। रोहित कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद चौकी पहुंचकर उन्होंने दारोगा रिक्की पूनिया को कॉल किया। वह पांच मिनट बाद चौकी पर आ गए।
दारोगा ने चौकी में बुलाकर पीटा
रोहित का आरोप है कि दारोगा उन्हें चौकी के अंदर लेकर गए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनसे मारपीट की। लगभग 20 मिनट तक उन्हें लात-घूंसों से पीटते रहे। वह अपना कसूर पूछते रहे, दारोगा पिटाई करते रहे। उनका मोबाइल भी ले लिया, कॉल डिटेल देखने के बाद अपनी काल को डिलीट कर दिया।
छह घंटे बैठा जबरन माफीनामा लिखवाकर छोड़ा
हालांकि उन्होंने मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी। चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता उसमें रिकॉर्ड हो गई आरोप है कि उन्हें लगभग छह घंटे तक चौकी पर बैठाए रखा। उनसे जबरन माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ा गया। घटना के बारे में किसी को बताया कि झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
महिला ने कर्मचारी के विरुद्ध अभद्रता की शिकायत की थी। जिस पर कर्मचारी को चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने माफीनामा लिखकर दिया था। बाद में कर्मचारी ने चौकी प्रभारी पर पिटाई करने का आरेप लगाया है। एसीपी हरीपर्वत को प्रकरण की जांच दी है, उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
