विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: 53 हजार छात्र नहीं दे पाएंगे विषम सेमेस्टर की परीक्षा, कॉलेजों की लापरवाही

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:47 AM (IST)

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 53,000 छात्र विषम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाएंगे क्योंकि कॉलेजों ने उनके प्रवेश विवरण ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. 53 हजार छात्र विषम सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

  2. कॉलेजों ने समर्थ पोर्टल पर छात्रों का ब्योरा नहीं भरा।

  3. नवंबर की परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भर सकेंगे छात्र।

जागरण संवाददाता, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 53 हजार छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इन छात्रों के प्रवेश लेने के बाद भी कॉलेजों ने समर्थ पोर्टल पर ब्योरा दर्ज नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नवंबर में होने जा रही विषम सेमेस्टर की परीक्षा में उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाएगा जिनका ब्योरा समर्थ पोर्टल पर दर्ज है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 607 कॉलेजों के साथ ही आवासीय संस्थानों में मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश किए बंद

अभ्यर्थियों को 400 रुपये का शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। एक अभ्यर्थी 50 अलग-अलग पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकता है। मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद मिलने वाली आईडी से छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन किया। इन छात्रों का प्रवेश लेने के बाद कॉलेजों को समर्थ पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करना है। 30 सितंबर को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा किला: फिर से मुगल काल जैसी दिखेगी हाथी गेट की 22 फीट ऊंची दीवार, 60 लाख की लागत से काम शुरू

यह भी पढ़ें- आगरा में त्रेतायुग का अनुभव, आज निकलेगी ऐतिहासिक राम बरात; 168 झांकियां और ऐरावत हाथी पर होंगे श्रीराम

समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले 1.82 लाख छात्रों में से 1.29 लाख का ही ब्योरा हुआ दर्ज

डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर 1.82 लाख छात्रों के पंजीकरण हुए हैं। इसमें से 1.29 लाख छात्रों का ही ब्योरा कॉलेजों ने समर्थ पोर्टल पर दर्ज किया है। कॉलेजों को कई नोटिस दिए जा चुके हैं। अभी तक 53 हजार छात्रों का ब्योरा दर्ज नहीं हुआ है। जिन छात्रों का ब्योरा दर्ज नहीं होगा वे नवंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर सकेंगे।